लू लगने से युवक की मौत

बाराहाट : प्रखंड के बभनगामा गांव में भीषण गरमी के दौरान लू लगने से एक युवक की मौत हो गयी. युवक के असमय मौत पर उसके घर में कोहराम मचा हुआ है. परिजनों के मुताबिक जयकृ ष्ण पूर्वे शुक्रवार को किसी काम को लेकर दोपहर साइकिल लेकर बाहर निकला था. इस दौरान बभनगामा उच्च विद्यालय […]
बाराहाट : प्रखंड के बभनगामा गांव में भीषण गरमी के दौरान लू लगने से एक युवक की मौत हो गयी. युवक के असमय मौत पर उसके घर में कोहराम मचा हुआ है. परिजनों के मुताबिक जयकृ ष्ण पूर्वे शुक्रवार को किसी काम को लेकर दोपहर साइकिल लेकर बाहर निकला था.
इस दौरान बभनगामा उच्च विद्यालय के समीप उसे चक्कर आ गया. कुछ स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे पानी पिला कर संभालने का प्रयास किया गया, लेकिन उसकी बेहोशी नहीं टूटी. जब तक उसके परिजन घटनास्थल पर पहुंचते उसकी मौत हो चुकी थी. युवक की मौत पर पंचायत के मुखिया दिगंबर मंडल ने मृत युवक के परिजनों से मिल कर उन्हें ढाढ़स बंधाया, साथ ही उन्हें हर तरह की मदद का भरोसा दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










