फिर डोली धरती, दहशत में लोग

Updated at :16 May 2015 11:04 PM
विज्ञापन
फिर डोली धरती, दहशत में लोग

बांका : पिछले कई दिनों से लगातार भूकंप के झटके से लोग परेशान और भयभीत है. शनिवार की शाम भी करीब 30 सेकेंड के लिए धरती डोली. इस दौरान बच्चे मैदान में, बड़े बाजार व कार्यालय से घर जाने के लिए निकल रहे थे. महिलाएं घर के काम को निबटाने में लगी थी. इसी दौरान […]

विज्ञापन

बांका : पिछले कई दिनों से लगातार भूकंप के झटके से लोग परेशान और भयभीत है. शनिवार की शाम भी करीब 30 सेकेंड के लिए धरती डोली. इस दौरान बच्चे मैदान में, बड़े बाजार व कार्यालय से घर जाने के लिए निकल रहे थे. महिलाएं घर के काम को निबटाने में लगी थी. इसी दौरान अचानक धरती डोलने लगी. बाबू टोला के संजीव कुमार यादव ने बताया कि वह अपनी दुकान पर थे तभी भूकंप हुआ. वह दुकान छोड़ कर बाहर निकल गये. वहीं विजय नगर के संतोष झा का कहना था कि वह सब्जी लाने के लिए बाजार जा रहे थे इसी दौरान उनको लगा की उनको चक्कर आ गया है. लेकिन लोगों ने बताया कि भूकंप आया है. विभाष कुमार ने बताया कि अब तो आदत हो चुकी है. जब जैसा होने को होगा वैसा ही होगा. भगवान की मरजी के आगे किसी की नहीं चलती है. वहीं लोगों ने बताया कि बरसात के बाद ही भूकंप आया था. ऋतु कुमारी ने बताया कि वह अपने कमरे में बैठ कर पढ़ाई कर रही थी इसी दौरान भूकंप आ गया. वहीं मुकेश कुमार ने बताया कि वह अपने कार्यालय से अपने घर आये थे कि अचानक ही धरती डोलने लगी. सभी बच्चे को लेकर वह बाहर की ओर भागे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन