बाइक दुर्घटना में तीन जख्मी, रेफर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Mar 2015 11:03 PM
फोटो 31 बांका 62, 63, 64 : घायल व्यक्ति की तसवीर कटोरिया/चांदन आनंदपुर ओपी क्षेत्र के कटोरिया-सिमुलतला मुख्य सड़क मार्ग पर भैरोगंज हाई स्कूल के समीप तेज गति से जा रही मोटरसाइकिल असंतुलित होकर गिर गयी. जिस पर सवार तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये. इस दौरान आनंदपुर ओपी के सअनि राज कुमार […]
फोटो 31 बांका 62, 63, 64 : घायल व्यक्ति की तसवीर कटोरिया/चांदन आनंदपुर ओपी क्षेत्र के कटोरिया-सिमुलतला मुख्य सड़क मार्ग पर भैरोगंज हाई स्कूल के समीप तेज गति से जा रही मोटरसाइकिल असंतुलित होकर गिर गयी. जिस पर सवार तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये. इस दौरान आनंदपुर ओपी के सअनि राज कुमार प्रसाद अपने दल बल के साथ संध्या गश्ती में जा रहे थे कि तीनों को सड़क पर कराहते देख पुलिस ने उसे उठा कर रेफरल अस्पताल पहुंचाया. घायलों में एक व्यक्ति की पहचान रूपलाल यादव ग्राम भैरोगंज के रूप में हुई है. शेष दो की पहचान नहीं हो सकी है. डॉ एसडी मंडल ने तीनों घायलों को देवघर रेफर कर दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










