दुष्कर्म मामला : हुई पंचायत चौबीस घंटे में हो गिरफ्तारी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Mar 2015 8:58 AM
अमरपुर: ग्रामीणों ने घटना के दो दिन बीतने के बाद भी प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई न करने पर नाराजगी जतायी. महिलाओं ने कहा कि प्रशासन की ढिलाई से ऐसे दुष्कर्मी का मनोबल बढ़ते रहेगा. पीड़िता के दादा ने कहा कि आरोपी के पिता पर पिछले वर्ष भी झगड़े के बाद प्राथमिकी दर्ज हुई थी. दुष्कर्मी […]
पीड़िता के दादा ने कहा कि आरोपी के पिता पर पिछले वर्ष भी झगड़े के बाद प्राथमिकी दर्ज हुई थी. दुष्कर्मी का परिवार अपराधी प्रवृत्ति का है.
पुलिस प्रशासन तक पहुंच बना कर मामले को मैनेज करने का प्रयास किया जा रहा है. पीड़िता के चाचा ने बताया कि किसी माध्यम से प्राथमिकी दर्ज नहीं कराने के बदले रुपये देने की बात आरोपी पक्ष ने की है. पंचायत में लोगों ने कहा कि यदि 24 घंटे में आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होती है, तो सामूहिक रूप से थाने का घेराव किया जायेगा. इस मामले में थानाध्यक्ष परीक्षित पासवान ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. जल्द ही पुलिस गिरफ्त में होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










