16 माह की गाय दे रही है दूध

Updated:
विज्ञापन

बौंसी : थाना क्षेत्र के ललमटिया गांव में एक गाय द्वारा बिना गर्भ धारण किये दूध देने से कौतूहल का विषय बना हुआ है. दूर-दूर से लोग उक्त गाय को देखने आ रहे हैं. पशुपालक निर्मल पांडेय ने बताया कि इस कामधेनू गाय की मां को एक वर्ष पहले भागलपुर के तिलकामांझी से खरीद कर […]

विज्ञापन

बौंसी : थाना क्षेत्र के ललमटिया गांव में एक गाय द्वारा बिना गर्भ धारण किये दूध देने से कौतूहल का विषय बना हुआ है. दूर-दूर से लोग उक्त गाय को देखने आ रहे हैं. पशुपालक निर्मल पांडेय ने बताया कि इस कामधेनू गाय की मां को एक वर्ष पहले भागलपुर के तिलकामांझी से खरीद कर लाया था. तब यह मात्र 21 दिन की थी, जो बेहद कमजोर थी. परंतु खान – पान और इलाज के बाद यह स्वस्थ हो गयी.

बगैर गर्भ धारण किये मात्र 16 माह की गाय जिसके थन से एक सप्ताह से दूध निकल रहा है. फिलहाल अगर इसका दूध नहीं निकला जाता है तो वह बेचैन हो जाती है. अभी इससे एक किलो तक दूध निकाल कर फेंक दिया जा रहा है. प्रखंड पशु चिकित्सा पदाधिकारी विनायक सिंह ने इसे देख कर बताया कि हार्मोन इनबैलेंस की वजह से ऐसा हो रहा है. वैसे इसके दूध पीने से कोई नुकसान नहीं है. इस गाय को देखने लोग दूर-दूर से आ रहे है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन