बीडीओ ने छह स्कूलों का किया निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन

कटोरिया . बीडीओ रामपुकार यादव ने शुक्रवार को छह विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया. इस क्रम में व्यापक पैमाने पर अनियमितता पायी गयी. उन्होंने प्रोन्नत मध्य विद्यालय छाताकुरूम, प्रोन्नत मध्य विद्यालय बनियाकुरा, प्रोन्नत मध्य विद्यालय पंजरपट्टा, प्राथमिक विद्यालय सिझुआ, प्राथमिक विद्यालय भेमिया व मध्य विद्यालय मोथाबाड़ी का निरीक्षण किया. छाताकुरूम, भेमिया व मोथाबाड़ी स्कूल दिन […]

विज्ञापन

कटोरिया . बीडीओ रामपुकार यादव ने शुक्रवार को छह विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया. इस क्रम में व्यापक पैमाने पर अनियमितता पायी गयी. उन्होंने प्रोन्नत मध्य विद्यालय छाताकुरूम, प्रोन्नत मध्य विद्यालय बनियाकुरा, प्रोन्नत मध्य विद्यालय पंजरपट्टा, प्राथमिक विद्यालय सिझुआ, प्राथमिक विद्यालय भेमिया व मध्य विद्यालय मोथाबाड़ी का निरीक्षण किया. छाताकुरूम, भेमिया व मोथाबाड़ी स्कूल दिन के तीन बजे से पहले ही बंद हो चुके थे. जबकि तीन बजे तक विद्यालय का संचालन होना है. प्राथमिक विद्यालय सिझुआ में एमडीएम नहीं बनने की शिकायत प्राप्त हुई. बीडीओ ने उक्त सभी स्कूलों के प्रधान व सहायक शिक्षकों से स्पष्टीकरण पूछा है. उन्होंने कहा कि दोषी शिक्षकों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जायेगी. बीडीओ द्वारा किये गये औचक निरीक्षण से विद्यालय से गायब रहने वाले शिक्षकों में हड़कंप मच गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन