बलुआ मैदान के समीप 168 लीटर शराब बरामद, तस्कर फरार
Author Shubhash baidya
Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सिहुड़ी मोड़ स्थित बलुआ मैदान के समीप प्रभारी थानाध्यक्ष बिनोद कुमार के नेतृत्व में छापामारी अभियान के दौरान 168 लीटर देशी महुआ शराब बरामद की गयी
विज्ञापन
अमरपुर
. थाना क्षेत्र के सिहुड़ी मोड़ स्थित बलुआ मैदान के समीप प्रभारी थानाध्यक्ष बिनोद कुमार के नेतृत्व में छापामारी अभियान के दौरान 168 लीटर देशी महुआ शराब बरामद की गयी. हालांकि पुलिस वाहन को देख शराब तस्कर शराब पैक बोरा फेंककर फरार होने में कामयाब हो गया. प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि सोमवार की संध्या गुप्त सुचना मिली कि बलुआ मैदान के समीप शराब तस्करों द्वारा शराब की तस्करी होने वाली है. सूचना मिलते ही बलुआ मैदान के समीप सादे लिबास में पुलिस बलो को तैनात कर दिया गया. इसी दौरान एक शराब तस्कर पुलिस की छापामारी करने की सूचना पर बाइक पर लदी बोरा मैदान पर फेंककर फरार हो गया. मौके पर बोरे को जब्त करते हुए उनकी तलासी ली गयी. तलासी के दौरान पौलोथीन में बंधी 168 लीटर देशी महुआ शराब बरामद हुआ. फरार शराब तस्कर की पहचान की जा रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










