जिला स्थापना दिवस आज, होंगे कई कार्यक्रम
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 21 Feb 2020 7:14 AM
विज्ञापन
बांका : बांका का 30वां जिला स्थापना दिवस समारोह शुक्रवार को धूम-धाम से मनाया जायेगा. प्रशासनिक स्तर पर कार्यक्रम की सभी तैयारी को अंतिम रुप दे दिया गया है. समारोह का विधिवत उदघाटन नये जिलाधिकारी सुहर्ष भगत करेंगे. मुख्य कार्यक्रम समाहरणालय सभागार में आयोजित होगी. जहां मुख्य अतिथियों के लिए स्वागत गान की प्रस्तुती, स्मारिका […]
विज्ञापन
बांका : बांका का 30वां जिला स्थापना दिवस समारोह शुक्रवार को धूम-धाम से मनाया जायेगा. प्रशासनिक स्तर पर कार्यक्रम की सभी तैयारी को अंतिम रुप दे दिया गया है. समारोह का विधिवत उदघाटन नये जिलाधिकारी सुहर्ष भगत करेंगे. मुख्य कार्यक्रम समाहरणालय सभागार में आयोजित होगी.
जहां मुख्य अतिथियों के लिए स्वागत गान की प्रस्तुती, स्मारिका विमोचन, डीएम का स्वागत भाषण आदि कार्यक्रम होंगे. स्थापना दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेंगे.
जिसमें बालक, बालिका साइकिल रेस झिरबा शिव मंदिर से जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय तक, इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन प्रतियोगिता, वीर कुंवर सिंह मैदान में विभिन्न विभागों का स्टॉल, टाउन हॉल परिसर में रंगोली, मेंहदी, जलेबी दौड़, चम्मच दौड, मेढक दौड़, म्यूजिकल चेयर रेस, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, स्कूली बच्चों के द्वारा सांस्कृति कार्यक्रम की प्रस्तुती, पुरस्कार वितरण, वॉइस ऑफ बांका लाइव शो सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित होगी. शनिवार को जिला अतिथि गृह से गांधी चौक, डीएम आवास होते हुये पुन: अतिथि गृह तक मैराथन दौड़ होगी. इसके बाद कार्यक्रम का समापन हो जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










