सरकारी कर्मियों का इ-सर्विस बुक तैयार होगा, प्रक्रिया शुरू

Updated:
विज्ञापन

बिभांशु, बांका : 2020 का वर्ष निश्चित रूप से डिजिटल क्षेत्र की दिशा में काफी प्रभावशाली होने वाला है. एक-एक इकाई को ऑनलाइन मोड से जोड़ा जा रहा है. इस कड़ी में अब सभी सरकारी कर्मियों की सेवा पुस्तिका मैनुअली मोड से हटाकर ई-सर्विस बुक में बदल दी जायेगी, यानि अब सभी सरकारी कर्मियों का […]

विज्ञापन

बिभांशु, बांका : 2020 का वर्ष निश्चित रूप से डिजिटल क्षेत्र की दिशा में काफी प्रभावशाली होने वाला है. एक-एक इकाई को ऑनलाइन मोड से जोड़ा जा रहा है. इस कड़ी में अब सभी सरकारी कर्मियों की सेवा पुस्तिका मैनुअली मोड से हटाकर ई-सर्विस बुक में बदल दी जायेगी, यानि अब सभी सरकारी कर्मियों का ई-सर्विस बुक बनाया जायेगा. ई-सर्विस बुक के साथ छुट्टी, कार्रवाई समेत तमाम जानकारी भी ऑनलाइन व्यवस्था के तहत ई-सर्विस बुक में ही दर्ज की जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी के तहत ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम (एचआरएमएस) विकसित किया गया है. इस बाबत डीएम कुंदन कुमार ने सभी विभागीय अधीक्षक को इस प्रणाली से जुड़ने का निर्देश दिया है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन