पछुआ हवा से बढ़ी कनकनी, घरों में दुबके लोग, 22 तक राहत नहीं

बांका : कनकनी के साथ ठंड बदन को चूभ रही है. शीतलहर भरी कड़ाके की ठंड ने हर एक को परेशान कर दिया है. बुधवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है. तेज पछुआ हवा की वजह से मौसम ने एकाएक अपना तेवर बदल दिया है. अलबत्ता […]
बांका : कनकनी के साथ ठंड बदन को चूभ रही है. शीतलहर भरी कड़ाके की ठंड ने हर एक को परेशान कर दिया है. बुधवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है. तेज पछुआ हवा की वजह से मौसम ने एकाएक अपना तेवर बदल दिया है. अलबत्ता शहर से लेकर ग्रामीण इलाके में ठंड का भीषण प्रकोप है. ठंड ने कहीं न कहीं आम जन-जीवन का दिनचर्या को प्रभावित कर दिया है. ज्यादातर लोग घर में ही दुबके रहे.
हालांकि कामकाजी लोग बाहर जरुर निकले परंतु उनकी स्थिति ठंड की वजह से काफी परेशानी भरी दिखी. ठंड की वजह से स्कूली बच्चे भी परेशान दिखे. बाजार व हाट में भी उदासी छायी रही. बढ़ती ठंड को लेकर जहां लोगों ने गर्म कपड़े से पूरे शरीर को ढक लिया था. वहीं दूसरी ओर जगह-जगह अपने स्तर से लोग अलावा तापते दिखे. खासकर घर में बुजुर्ग आग के बिना दिन-भर नहीं रहे. वहीं शाम ढलते ही लोग अपने-अपने घर तेजी से अंदर जाते दिखे. वहीं कई ऐसे निर्धन परिवार भी हैं, जिन्हें पूश की रात वाली ठंड के बीच अपना जीवन गुजारने को मजबूर होना पड़ रहा है.
अलाव की नहीं है व्यवस्था
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




