साढ़े चार वर्षों से बंद है पंचायत सरकार भवन का निर्माण

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कटोरिया : कटोरिया प्रखंड के कठौन पंचायत अंतर्गत प्रखंड कॉलोनी में बन रहे पंचायत सरकार भवन का निर्माण कार्य पिछले साढ़े चार वर्षों से बंद है. जिसकी सुधि लेने वाला कोई नहीं है. वर्षों से निर्माण कार्य बंद रहने के कारण अर्द्धनिर्मित भवन की हालत भी खस्ता होती जा रही है. इसमें लगाये जा रहे […]

विज्ञापन

कटोरिया : कटोरिया प्रखंड के कठौन पंचायत अंतर्गत प्रखंड कॉलोनी में बन रहे पंचायत सरकार भवन का निर्माण कार्य पिछले साढ़े चार वर्षों से बंद है. जिसकी सुधि लेने वाला कोई नहीं है. वर्षों से निर्माण कार्य बंद रहने के कारण अर्द्धनिर्मित भवन की हालत भी खस्ता होती जा रही है. इसमें लगाये जा रहे भेंटिलेटर आदि क्षतिग्रस्त हो चुके हैं. भवन निर्माण परिसर में कंटीली झाडि़यों का कब्जा हो गया है.

विज्ञापन
कटोरिया स्टेशन के ठीक पीछे प्रखंड कॉलोनी के शांतिनगर मुहल्ले में करीब 80 लाख रूपये की लागत से सरकार भवन का निर्माण कार्य शुरू हुआ था. लेकिन विभाग के वरीय अधिकारियों की उदासीनता के कारण संवेदक इसे आधी-अधूरी हाल में ही छोड़ गये हैं. निर्माण कार्य पूरा नहीं होने से इस पर खर्च की गयी राशि तो बेकार हो ही रही है. सरकार भवन निर्माण का उद्येश्य व महत्व भी विफल हो रहा है.
सबसे आ›र्य की बात यह है कि अर्द्धनिर्मित पंचायत सरकार भवन का निर्माण कार्य पूरा कराने की दिशा में पंचायत की मुखिया फूलो देवी ने कई बार जिले के वरीय अधिकारियों के समक्ष समस्याओं को भी रखी. इस लंबे अंतराल के दौरान कई अधिकारियों ने अर्द्धनिर्मित पंचायत सरकार भवन का निरीक्षण भी किया. शीघ्र निर्माण कार्य पूरा कराने का भरोसा भी दिया. लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन