सितंबर में होगा पैक्स का चुनाव बांका के लिए चार चरण निर्धारित

Updated:
विज्ञापन

बांका : बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार ने पैक्स चुनाव की अधिसूचना जारी कर दिया है. जिले सभी चिन्हित कृषि साख सहयोग समिति (पैक्स) का चुनाव चार चरणों में पूरा किया जायेगा. 14 सितंबर से आयोजित चुनाव को लेकर प्रखंड के मुताबिक चरण का निर्धारण कर दिया गया है. यहां मुख्य रुप से प्रथम, द्वितीय व […]

विज्ञापन

बांका : बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार ने पैक्स चुनाव की अधिसूचना जारी कर दिया है. जिले सभी चिन्हित कृषि साख सहयोग समिति (पैक्स) का चुनाव चार चरणों में पूरा किया जायेगा. 14 सितंबर से आयोजित चुनाव को लेकर प्रखंड के मुताबिक चरण का निर्धारण कर दिया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन
यहां मुख्य रुप से प्रथम, द्वितीय व चतुर्थ व छठा चरण में चुनाव संपन्न किया जायेगा. जानकारी के मुताबिक सभी 11 प्रखंड में कुल 115 पैक्सों का चुनाव कराया जायेगा. इस बाबत राज्य स्तर से अधिसूचना के साथ सभी कार्यक्रमों की तिथि भी निर्धारित कर सूचित कर दिया गया है.
मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 15 जुलाई को होना है. अंतिम प्रकाशन सूची में सम्मिलित मतदाता ही पैक्स चुनाव में वोट डाल सकेंगे. दरअसल, सभी चिन्हित पैक्स चुनाव का पांच साल सितंबर में पूरा हो जायेगा. पैक्स चुनाव में अध्यक्ष सहित 12 सदस्यी प्रबंधकारिणी समिति का चुनाव कराया जायेगा. प्रथम, द्वितीय, चतुर्थ व छठा चरण का मतगणना क्रमश: 15 सितंबर, 19 सितंबर, 23 सितंबर व 27 सितंबर निर्धारित है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन