पावर ग्रिड के चालक की पिटाई कर वाहन किया क्षतिग्रस्त

Updated:
विज्ञापन

पूर्णिया : मरंगा थाना क्षेत्र के पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के वाहन चालक की बदमाशों ने न केवल जमकर पिटाई की बल्कि वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. बदमाशों ने जाते जाते यह धमकी दी कि आगे भी ऐसी घटना को दोहराया जायेगा. पिटाई से घायल चालक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में […]

विज्ञापन

पूर्णिया : मरंगा थाना क्षेत्र के पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के वाहन चालक की बदमाशों ने न केवल जमकर पिटाई की बल्कि वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. बदमाशों ने जाते जाते यह धमकी दी कि आगे भी ऐसी घटना को दोहराया जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन
पिटाई से घायल चालक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना रविवार देर शाम को उस समय हुई जब चालक पावर ग्रिड के कर्मी के परिवार को कटिहार रेलवे स्टेशन छोड़ कर ग्रिड के गेट पर पहुंचा था.
जहां सड़क पर आधे दर्जन लड़के अपनी बाइक खड़ी कर बातचीत कर रहा था. चालक के द्वारा रास्ते से हटने के अनुरोध करते ही लिए उस पर हमला कर दिया. लोहे के रड से चालक के सिर पर प्रहार कर उसे जख्मी कर दिया. साथ ही वाहन का शीशा और बॉडी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन