सदर अस्पताल में अब प्रत्येक बेड पर होगी ऑक्सीजन की व्यवस्था

Updated:
विज्ञापन

चंदन कुमार, बांका : अब मरीजों की जान ऑक्सीजन की कमी से नहीं होगी. हाइटेक अस्पताल की तरह सदर अस्पताल में भी प्रत्येक बेड पर ऑक्सीजन की सुविधा मुहैया करायी जायेगी. ऑक्सीजन के लिए सदर अस्पताल में पाइपलाइन बिछाने का काम शुरु हो गया है. लाखों की लागत से इस व्यवस्था को अमली जामा पहनाया […]

विज्ञापन
चंदन कुमार, बांका : अब मरीजों की जान ऑक्सीजन की कमी से नहीं होगी. हाइटेक अस्पताल की तरह सदर अस्पताल में भी प्रत्येक बेड पर ऑक्सीजन की सुविधा मुहैया करायी जायेगी. ऑक्सीजन के लिए सदर अस्पताल में पाइपलाइन बिछाने का काम शुरु हो गया है. लाखों की लागत से इस व्यवस्था को अमली जामा पहनाया जा रहा है.
ऑक्सीजन हर बेड तक पहुंचने के बाद मरीजों को स्वास्थ्य लाभ लेने में काफी सहुलियत मिलेगी. खासकर शिशु व बुजुर्ग मरीज के लिए यह सिस्टम रामबाण साबित होने वाला है. ज्ञात हो कि अब तक मरीज के बेड तक ऑक्सीजन सिलेंडर लगाया जाता था.
इसमें काफी परेशानी होती थी. लेकिन, पाइप लाइन के जरिये ऑक्सीजन निर्वाध रुप से जारी रहेगा. साथ ही इसमें किसी प्रकार की अतिरिक्त झंझट मोल नहीं लेना होगा. इसके अलावा सदर अस्पताल में एचडीयू भी इसी महीने शुरु हो जायेगा.
ऑक्सीजन के लिए बनेंगे 28 प्वाइंट
पाइपलाइन के जरिये ऑक्सीजन की सुविधा प्रत्येक बेड तक लेने के लिए एक ऑक्सीजन केन्द्र बनाया जायेगा. केन्द्र से पाइप के जरिये सभी बेड तक ऑक्सीजन की आपूर्ति होगी.
जानकारी के मुताबिक प्रथम चरण में 28 प्वाइंट पर ऑक्सीजन की आपूर्ति होगी. इसके लिए वार्डवार प्वाइंट का भी निर्धारण कर लिया गया है. वहीं प्रतिदिन पांच से सात सिलेंडर ऑक्सीजन खपत का आंकलन किया गया है.
अंतिम चरण में है पाइप का काम
सदर अस्पताल में प्रत्येक बेड तक ऑक्सीजन की व्यवस्था की जा रही है. इसके लिए पाइप लगनी शुरु हो गयी है, जो अंतिम चरण में है. ऑक्सीजन की पाइप लाइन लगते ही मरीजों को काफी सुविधा मिलने लगेगी. हर बेड के मरीज को जरूरत पड़ने पर ऑक्सीजन दी जा सकती है.
अमरेश कु., प्रबंधक, सदर अस्पताल, बांका
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन