अवैध पॉलीथिन के विरुद्ध की छापेमारी 17500 जुर्माना वसूला
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
बांका : प्रतिबंधित पॉलीथिन के विरुद्ध शहरी क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया गया. छापेमारी में 15 किलोग्राम अवैध रूप से इस्तेमाल पॉलीथिन को जब्त किया गया. जबकि 15 व्यवसायी व दो ग्राहकों से नियम उल्लंघन के आरोप में 17500 रुपया जुर्माना वसूला गया. जानकारी के मुताबिक नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अभिनव कुमार व पुलिस […]
विज्ञापन
बांका : प्रतिबंधित पॉलीथिन के विरुद्ध शहरी क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया गया. छापेमारी में 15 किलोग्राम अवैध रूप से इस्तेमाल पॉलीथिन को जब्त किया गया. जबकि 15 व्यवसायी व दो ग्राहकों से नियम उल्लंघन के आरोप में 17500 रुपया जुर्माना वसूला गया.
जानकारी के मुताबिक नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अभिनव कुमार व पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से यह छापेमारी की. छापेमारी गांधी चौक, शिवाजी चौक, डाकघर सहित अन्य प्रमुख चौक-चौराहों पर चलाया गया. छापेमारी टीम ने अवैध रूप से बिक्री व इस्तेमाल हो रहे पॉलीथिन को जब्त किया.
छापेमारी से पूरे शहर में हड़कंप मचा रहा. व्यवसायी अपना पॉलीथिन इधर-उधर छुपाने लगे. परंतु टीम के सदस्यों ने पूरी मुस्तैदी से पॉलीथिन को जब्त किया. वहीं कार्यपालक पदाधिकारी ने व्यवसायियों से कहा कि पॉलीथिन मुक्त शहर बनाने में व्यवसायी वर्ग का सहयोग जरूरी है.
पॉलीथिन से पर्यावरण को संकट है. प्रदूषण से जान-लेवा बीमारी होता है. इसीलिए हम सभी को मिलकर पर्यावरण को सुरक्षित रखना है और कानून का भी पालन करना है. कहा कि प्रतिबंधित नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन