बांका के पूर्व डीडीसी देवेंद्र के बंगले को इओयू ने किया जब्त
बांका : आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) ने बांका के पूर्व डीडीसी देवेंद्र प्रसाद का विजयनगर सर्किट हाउस स्थित आलीशान बंगले को जब्त कर लिया. यह कार्रवाई बुधवार को सुबह की गयी. जब्ती की कार्रवाई पूरी करते हुए बंगले को सील कर सरकारी संपत्ति घोषित कर दी गयी. साथ ही इसकी रिपोर्ट न्यायालय के साथ सरकार […]
बांका : आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) ने बांका के पूर्व डीडीसी देवेंद्र प्रसाद का विजयनगर सर्किट हाउस स्थित आलीशान बंगले को जब्त कर लिया. यह कार्रवाई बुधवार को सुबह की गयी. जब्ती की कार्रवाई पूरी करते हुए बंगले को सील कर सरकारी संपत्ति घोषित कर दी गयी. साथ ही इसकी रिपोर्ट न्यायालय के साथ सरकार को भी सौंप दी गयी. जानकारी के मुताबिक पटना से आर्थिक अपराध इकाई के अधिकारी वजीर उद्दीन अंसारी व मनोज झा के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम बांका पहुंची थी.
आपके शहर में
इसके बाद जब्ती की सारी प्रक्रियाएं अविलंब पूरी कर दी गयी. ज्ञात हो कि 2013 में देवेंद्र पर डीडीसी के पद पर रहते हुए आय से अधिक संपत्ति का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज किया गया था. इससे पहले निगरानी ने यहां छापेमारी कर अकूत संपत्ति का उद्भेदन भी किया था. उस दरम्यान नकदी, जेवरात सहित अन्य कीमती सामग्री जब्त करने की भी कार्रवाई हुई थी. कार्रवाई के दौरान अपर समाहर्ता डा. संजय कुमार, एसडीओ मनोज कुमार चौधरी, सीओ सुजीत कुमार, एसआइ राजीव चौधरी प्रमुख रूप से
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए