कट्टा व कारतूस के साथ बाइक सवार गिरफ्तार

बाइक पर सवार अन्य दो युवक फरार क्षेत्र में किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे बाइक सवार अमरपुर : थाना क्षेत्र के कुशमाहा गांव के समीप रविवार की रात गश्ती के दौरान पुलिस ने खदेड़ कर बाइक सवार एक युवक को देसी कट्टा व जिंदा कारतूस के साथ धर दबोचा. जानकारी के […]
बाइक पर सवार अन्य दो युवक फरार
क्षेत्र में किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे बाइक सवार
अमरपुर : थाना क्षेत्र के कुशमाहा गांव के समीप रविवार की रात गश्ती के दौरान पुलिस ने खदेड़ कर बाइक सवार एक युवक को देसी कट्टा व जिंदा कारतूस के साथ धर दबोचा. जानकारी के अनुसार अनि जयप्रकाश यादव रात्रि गश्ती कर रहे थे. इसी दौरान पुलिस वाहन को देख बाइक सवार भागने लगे. बाइक पर तीन युवक सवार थे. पुलिस ने बाइक का पीछा कर कुछ ही दूर पर शंभुगंज थाना क्षेत्र के मंझगाय गांव के बाइक सवार निकेश कुमार को पकड़ लिया. जबकि दो अन्य युवक भागने में सफल रहा. गिरफ्तार युवक की तलाशी में पुलिस को एक देसी कट्टा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुए है. इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया है कि बाइक सवार युवक क्षेत्र में किसी अप्रिय घटना को अंजाम देने के फिराक में थे. जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर उनकी योजना को नाकाम कर दिया. बाइक सवार अन्य दो युवकों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




