पुलिस को बड़ी कामयाबी, रातभर छापेमारी कर बरामद किये 17 हजार किलो विस्फोटक
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

50-50 किलो की कुल 340 बोरियां पुलिस ने की बरामद बेलहर : कांवरिया पथ के किनारे स्थित थाना क्षेत्र के धौरी गांव से बुधवार की मध्यरात्रि पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ अमोनियम नाइट्रेट को बरामद करते हुए मौके पर से दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. बताया गया कि एसपी चंदन […]
विज्ञापन
50-50 किलो की कुल 340 बोरियां पुलिस ने की बरामद
बेलहर : कांवरिया पथ के किनारे स्थित थाना क्षेत्र के धौरी गांव से बुधवार की मध्यरात्रि पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ अमोनियम नाइट्रेट को बरामद करते हुए मौके पर से दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. बताया गया कि एसपी चंदन कुमार कुशवाहा को गुप्त सूचना मिली थी कि बेलहर थाना क्षेत्र के साहबगंज एरिया में भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ का भंडारण किया गया है. एसपी के निर्देश पर एएसपी अभियान ओमप्रकाश सिंह के नेतृत्व में थानाध्यक्ष राजवर्धन कुमार व सीआरपीएफ की टीम ने साहबगंज एरिया के विभिन्न संदिग्ध ठिकानों साहबगंज, खड़ौदा, जोरीपार व धौरी गांव आदि में छापेमारी अभियान चलाया. इसी क्रम में पुलिस ने धौरी गांव स्थित बेलहर उच्च विद्यालय के सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक विरेंद्र सिंह के मकान से 50-50 किलो के 340 बैग में विस्फोटक पदार्थ अमोनियम नाइट्रेट बरामद किया.
इसके प्रत्येक बैग पर ऑप्टिमैक्स प्लस लिखा हुआ था एवं इनके मेन्युफैक्चरिंग पता में स्मार्टकैम टेक्नीलॉजिस प्राइवेट लिमिटेड, एमआइपीसी इंडस्ट्रियल एरिया तलोजा, रायगढ़ महाराष्ट्र लिखा हुआ है. इसके बाद पुलिस ने गोदाम को अपने कब्जे में लेकर मजिस्ट्रेट के रूप में प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार मुर्मू व अंचलाधिकारी मनोज कुमार की उपस्थिति में सभी विस्फोटक पदार्थ के बैग को जब्त करते हुए ट्रक पर लादकर थाना परिसर लाया. खास यह भी कि पुलिस ने रात में ही मकान मालिक विरेंद्र सिंह व गोदाम के मुंशी अरुण सिंह को हिरासत में ले लिया है. दोनों से पूछताछ जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










