हाथ-पैर बांधकर विवाहिता की पिटाई, रिपोर्ट दर्ज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Aug 2018 5:45 AM
बांका : रजौन थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में घरेलू विवाद में एक महिला को उसके पति सहित ससुराल वाले ने अधमरा का छोड़ दिया. महिला का कसूर बस इतना था कि वो दिल्ली में रह रहे अपने पति से घरेलू शिकायत करने के लिए पहुंच गयी थी. इसको लेकर जख्मी महिला कुमकुम देवी ने […]
बांका : रजौन थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में घरेलू विवाद में एक महिला को उसके पति सहित ससुराल वाले ने अधमरा का छोड़ दिया. महिला का कसूर बस इतना था कि वो दिल्ली में रह रहे अपने पति से घरेलू शिकायत करने के लिए पहुंच गयी थी. इसको लेकर जख्मी महिला कुमकुम देवी ने महिला थाना में मामले की लिखित शिकायत की है. थाना में दिये आवेदन में पीड़िता ने कहा है कि मेरी शादी विगत पांच वर्ष गोपालपुर गांव निवासी बिहारी यादव के साथ हुई थी.
शादी के कुछ दिन बाद पति दिल्ली चला गया. इसके बाद मैं अपने सास, ससुर के साथ घर पर रहने लगी. इसी बीच जब में पिछले सप्ताह सास व ससुर से खर्च के लिए पैसा का मांगा, तो ससुर ने मारपीट करते हुए मुझे गर्म रड से शरीर पर दाग दिया. इसके बाद जब मैं इस घटना का शिकायत अपने पति से की, तो पति भी कुछ सुनने को तैयार नहीं हुआ. इसके बाद मैं पति के पास दिल्ली चली गयी. पति ने जैसे मुझे जख्मी हालत में देखा, तो उसने और मारपीट करना शुरू कर दिया और बीना बताये वहां से घर चला आया.
जब मुझे पता चला कि पति घर पहुंच गया है, तो मैं भी सोमवार को ससुराल पहुंची. जहां पहुंचने के साथ ही पति बिहारी यादव, ससुर नागो यादव, सास झालो देवी ने एक रस्सी से मेरा हाथ व पांव को बांध कर जान मारने के नीयत से प्राइवेट पार्ट सहित शरीर के अन्य हिस्सा में मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया और गंभीर अवस्था में सभी लोगों ने उसे रस्सी में ही बांध कर घर के आंगन में एक खाट पर लेटा दिया. जिसके बाद देर रात में महिला ने किसी तरह अपने मुंह के सहारे रस्सी को खोला और वो भागकर बगलगिर के घर पहुंचा. जहां गांव के लोगों ने महिला की गंभीर स्थिति को देख आनन-फानन में रजौन थाना पहुंचा. जहां से थानाध्यक्ष ने पीड़िता को महिला थाना लेकर आया. इसके बाद महिला थाना में पीड़िता का शिकायत दर्ज कर उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










