छात्रा के कमरे की हुई जांच, तो मिला कॉपी में लिखा अधूरा नोट व फोटो

भागलपुर : विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के कंपनीबाग स्थित आंबेडकर आवासीय विद्यालय के पास एक निजी लॉज के कमरे में बौंसी की रहने वाली बीए पार्ट थ्री की छात्रा नुजहत नासरीन का शव संदिग्ध परिस्थिति में पंखे से लटकता मिला. घटनास्थल पर पहुंची महिला पुलिसकर्मियों ने कमरा नंबर छह की जांच कि जिसमें नुजहत नासरीन रहती […]
भागलपुर : विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के कंपनीबाग स्थित आंबेडकर आवासीय विद्यालय के पास एक निजी लॉज के कमरे में बौंसी की रहने वाली बीए पार्ट थ्री की छात्रा नुजहत नासरीन का शव संदिग्ध परिस्थिति में पंखे से लटकता मिला. घटनास्थल पर पहुंची महिला पुलिसकर्मियों ने कमरा नंबर छह की जांच कि जिसमें नुजहत नासरीन रहती थी.
नुजहत नासरीन के रखे सामान की जांच में एक कॉपी में अधूरा नोट भी लिखा मिला है जिसमें उसने पुराने लॉज के संचालक के विरुद्ध पैसों के लिए धमकाने और लॉज का माहौल खराब होने की बात लिखी है. इसके अलावा पुलिस को कुछ कॉपियों पर लिखे कुछ लोगों के फोन नंबर और एक युवक का फोटो भी मिला है. पुलिस ने उक्त सारे सबूतों को इकट्ठा कर जब्त कर लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




