सहारा इंडिया फ्रेंचाइजी ऑफिस में सीसीटीवी नहीं

कटोरिया : कटोरिया बाजार में पिछले सात सालों से सहारा इंडिया का फैंचाइजी कार्यालय संचालित हो रहा है. जहां सहारा इंडिया के एजेंट व ग्राहकों की राशि की जमा व निकासी का कार्य होता है. लेकिन अब तक यहां सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टिकोण से सीसीटीवी नहीं लगाये गये हैं. जबकि जिला प्रशासन द्वारा लेन-देन का […]
कटोरिया : कटोरिया बाजार में पिछले सात सालों से सहारा इंडिया का फैंचाइजी कार्यालय संचालित हो रहा है. जहां सहारा इंडिया के एजेंट व ग्राहकों की राशि की जमा व निकासी का कार्य होता है. लेकिन अब तक यहां सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टिकोण से सीसीटीवी नहीं लगाये गये हैं. जबकि जिला प्रशासन द्वारा लेन-देन का कार्य करने वाले सभी संस्थानों में सीसीटीवी लगाने का निर्देश बहुत पहले दिया जा चुका है.
कटोरिया बाजार के देवघर रोड स्थित गुप्ता मार्केट में मंगलवार को सहारा इंडिया फ्रैंचाइजी ऑफिस में रिजनल मैनेजर सुशील पांडेय एक कार्य के सिलसिले में पहुंचे थे. उन्होंने फ्रैंचाइजी ऑफिस के मैनेजर विजय वर्णवाल को अब तक सीसीटीवी नहीं लगाने से संबंधित सवाल भी पूछे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




