ePaper

बिहार: बागेश्वर बाबा ने भोजपुरी में किया संवाद, कहा- दुनिया में आदमी ढेर हो ला.. बाकि सब इंसान न होला

Updated at : 13 May 2023 5:53 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार: बागेश्वर बाबा ने भोजपुरी में किया संवाद, कहा- दुनिया में आदमी ढेर हो ला.. बाकि सब इंसान न होला

Bihar News: बिहार के पटना में स्थित नौबतपुर के तरेत पाली मठ में बाबा बागेश्वर का आगमन हुआ है. यहां बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ लगी है. भक्त दूर-दूर से आए है. आपको बता दें कि कोलकाता, झारखंड, नेपाल तक से यहां लोग आए है. धीरेंद्र शास्त्री का दिव्य दरबार लगा है.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार के पटना में स्थित नौबतपुर के तरेत पाली मठ में बाबा बागेश्वर का आगमन हुआ है. यहां बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ लगी है. भक्त दूर-दूर से आए है. आपको बता दें कि कोलकाता, झारखंड, नेपाल तक से यहां लोग आए है. धीरेंद्र शास्त्री का दिव्य दरबार लगा है. यहां मंच पर आते ही की बाबा ने सबसे पहले भगवान की पूजा की. इससे पहले कार्यक्रम स्थल पर लावारिस बैग के मिलने की भी बात सामने आई थी.

बिहार भक्ति की धरती- धीरेंद्र शास्त्री

यहां धीरेंद्र शास्त्री ने लोगों को संबोधित किया. बाबा बागेश्वर ने इस दौरान भोजपुरी में संवाद किया. बाबा ने भोजपुरी में कहा कि दुनिया में आदमी ढेर हो ला, बाकि सब इंसान न होला. इसका मतलब है कि दुनिया में आदमी बहुत है, लेकिन सभी इंसान नहीं है. इसके अलावा इन्होंने यह भी कहा कि बिहारी सब पर भारी होता है. इसके बाद सीताराम जय गोपाल भजन के साथ कथा शुरू हो गया है. इस दौरान बाबा ने कई बड़ी बातें कही है. उन्होंने कहा है कि बिहार माता जानकी की देवी है. देवी जानकी भक्ति की मूर्ति हैं. इसलिए बिहार भक्ति की धरती है.

Also Read: बिहार: बाबा बागेश्वर का नौबतपुर के तरेत पाली मठ में लगा दिव्य दरबार, लाखों श्रद्धालुओं का इंतजार खत्म
सुंदर कांड पर पांच दिन तक होगी कथा

धीरेद्र शास्त्री ने बताया है कि बिहार ने दुनिया को शुन्य दिया है. आर्यभट्ट की धरती धन्य है. यहां भक्त बाबा के कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साहित दिखे. बता दें कि यहां सुंदर कांड पर पांच दिन तक कथा होगी. वहीं नेपाल के सिरहा जिला से आई एक भक्त सुनीता थापा ने जानकारी दी कि उनका बेटा एसिडेंट में दिमागी रूप से कमजोर हो गया है. इसलिए दरबार में अर्जी लगाने आये हैं. दूसरी ओर इनके पति की मौत भूकंप में हो गयी थी.

Published By: Sakshi Shiva

Also Read: बिहार: नौबतपुर के तरेत मठ में बाबा बागेश्वर का दिव्य दरबार, देखें तस्वीरें

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन