PHOTOS: पटना पहुंचे बागेश्वर बाबा की खास तस्वीरें देखें, धीरेंद्र शास्त्री का ऐसे हुआ जोरदार स्वागत..

Updated:
विज्ञापन

Bageshwar baba in patna: बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री शनिवार को पटना आए. यहां पटना एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत किया गया. भाजपा के कई नेता एयरपोर्ट पर पहुंचे और उनका स्वागत किया. तस्वीरों में देखिए कैसे पटना में उनके स्वागत के लिए जमा हुए लोग और नेताओं के बीच घिरे धीरेंद्र शास्त्री..

विज्ञापन
undefined

बाबा बागेश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री शनिवार को पटना पहुंचे. जहां नौबतपुर में उनका दरबार लगेगा. पटना एयरपोर्ट पर सुबह 8 बजे के करीब बाबा बागेश्वर पहुंचे.

आपके शहर में

विज्ञापन
undefined

पटना एयरपोर्ट पर बाबा बागेश्वर के समर्थकों का हुजूम जमा हो गया था. धीरेंद्र शास्त्री की एक झलक पाने के लिए उनके समर्थक उतावले थे. कड़ी सुरक्षा के बीच बागेश्वर बाबा को होटल पनाश ले जाया गया.

undefined

बाबा बागेश्वर का स्वागत करने के लिए पटना एयरपोर्ट पर भाजपा के कई दिग्गज नेता पहुंचे थे. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मिथिला पाग पहनाकर उनका स्वागत किया.

undefined

पटना एयरपोर्ट पर बाबा बागेश्वर के स्वागत के लिए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, मनोज तिवारी और राम कृपाल यादव समेत कई नेता थे. वहीं समर्थकों की भीड़ भी वहां पहुंची थी.

undefined

पटना एयरपोर्ट से बाबा बागेश्वर को गांधी मैदान के पास स्थित होटल पनाश ले जाया गया. बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री वहां आराम करेंगे. जिसकी व्यवस्था की गयी है. शाम में वो नौबतपुर जाएंगे जहां दरबार लगेगा.

undefined

बाबा बागेश्वर जब होटल पनाश पहुंचे तो उनकी एक झलक पाने के लिए पहले से ही यहां समर्थकों का हुजूम खड़ा था. बाबा बागेश्वर को कड़ी सुरक्षा घेरे में होटल के अंदर प्रवेश कराया गया.

undefined

बाबा बागेश्वर के लिए पटना पुलिस ने ट्रैफिक व्यवस्था के लिए खास इंतजाम किए थे. धीरेंद्र शास्त्री जिस गाड़ी में बैठे थे उसे भाजपा नेता मनोज तिवारी चला रहे थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन