नशे की गिरफ्त में युवा पीढ़ी: दाउदनगर में नशामुक्त समाज को लेकर संगोष्ठी, विद्यार्थियों ने लिया जागरूकता का संकल्प

Updated:
विज्ञापन

शपथ लेते बच्चे

दाउदनगर में आयोजित संगोष्ठी में डॉ. चंचल कुमार ने युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया और नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान किया।

विज्ञापन

दाउदनगर. पुराना शहर स्थित ज्ञान ज्योति शिक्षण केंद्र में जूनियर कक्षा के विद्यार्थियों की संगोष्ठी आयोजित की गई. संगोष्ठी का विषय नशामुक्त समाज रखा गया. इस दौरान बच्चों के बीच नशे के दुष्परिणामों और इससे बचाव के उपायों पर विशेष चर्चा की गई.

आपके शहर में

विज्ञापन

सभी विद्यार्थियों ने बारी-बारी से अपने विचार व्यक्त किए और नशे से दूर रहने के साथ दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया.

युवाओं पर नशे का बढ़ रहा असर

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए संस्था के निदेशक सह संपूर्णानंद एजुकेशनल एंड सोशल डेवलपमेंट ट्रस्ट के सचिव डॉ. चंचल कुमार ने कहा कि आज के दौर में नशे से सबसे अधिक युवा वर्ग प्रभावित हो रहा है. नशे की लत इंसान को धीरे-धीरे ऐसी स्थिति में पहुंचा देती है, जहां वह अपने परिवार और सामाजिक जिम्मेदारियों को भूल जाता है.

उन्होंने कहा कि नशे की पूर्ति के लिए लोग घर के कीमती सामान और जेवर तक बेच देते हैं. कई बार चोरी जैसे अपराध का रास्ता भी अपना लेते हैं.

परिवार पर भी पड़ता है नशे का असर

डॉ. चंचल कुमार ने कहा कि माता-पिता अपने बच्चों को बेहतर भविष्य देने के लिए कई त्याग करते हैं, लेकिन नशे की लत के कारण युवा न केवल अपना जीवन बर्बाद कर रहे हैं, बल्कि अपने परिवार की उम्मीदों पर भी पानी फेर रहे हैं.

नशे की स्थिति में व्यक्ति अपने माता-पिता और भाई-बहनों तक के साथ दुर्व्यवहार करने लगता है. समाज में ऐसी घटनाएं चिंताजनक रूप से सामने आ रही हैं.

नशामुक्त समाज की शुरुआत घर से

डॉ. चंचल कुमार ने कहा कि नशे की समस्या से निपटने के लिए समाज के सभी वर्गों को एकजुट होकर प्रयास करना होगा. यदि समय रहते युवाओं को नशे से नहीं बचाया गया, तो आने वाले समय में यह देश के सामने बड़ी चुनौती बन सकती है.

उन्होंने कहा कि नशामुक्त समाज की शुरुआत घर से करनी होगी. परिवार में सकारात्मक माहौल बनाने के साथ बच्चों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक, आर्थिक और सामाजिक नुकसान की जानकारी देनी होगी.

उन्होंने कहा कि संस्था की ओर से नशामुक्ति को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया जा सके. कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों ने नशामुक्त समाज निर्माण का संकल्प लिया. मौके पर संस्थान के सभी शिक्षक उपस्थित रहे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन