सनकी युवक ने थाने में ब्लेड से काटा अपना गर्दन

Updated:
विज्ञापन

इस घटना के बाद थाना परिसर में कोहराम मच गया.

विज्ञापन

रफीगंज. शुक्रवार को रफीगंज थाना में उस समय अफरा-तफरी की स्थिति बन गयी, जब पत्नी के विवाद में थाने में पहुंचे एक पति ने ब्लेड से ही अपने ही गर्दन को काटकर जख्मी कर दिया. इस घटना के बाद थाना परिसर में कोहराम मच गया. आनन-फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. घायल युवक की पहचान धमनी खैरा गांव निवासी रंजन शर्मा (30) के रूप में हुई है. प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया है. थानाध्यक्ष गुफरान अली ने बताया कि रंजन शर्मा को पत्नी पूजा शर्मा से विवाद चल रहा था. रंजन अपनी पत्नी को दो वर्षीय बच्ची के साथ रफीगंज बाजार में घूमते देख लिया, तो बच्ची को पत्नी से छीन लिया. रंजन की पत्नी इस मामले की शिकायत लेकर थाने में पहुंची. ठीक उसके पीछे पीछे रंजन भी बच्ची के साथ चला आया. थाने में कई गण्यमान्य लोग बैठे हुए थे. पूछताछ के क्रम में अचानक ब्लेड निकालकर अपने गले पर वार कर दिया. तत्काल इलाज के लिए उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है. फिलहाल घायल की स्थिति खतरे से बाहर है. बताया जाता है कि रंजन अपनी पत्नी के व्यवहार से डिप्रेशन में रह रहा है. इन दोनों के बीच गांव में कई बार पंचायती हो चुकी है फिर भी मामले में सुधार की कोई गुंजाइश नहीं दिखी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन