मुख्य आरोपित की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Updated:
विज्ञापन

गुरुवार की रात युवक को गोली मारकर कर दिया गया था घायल

विज्ञापन

रफीगंज. गोलीबारी की घटना के मुख्य आरोपित की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने महाराजगंज के पास सड़क को जाम कर दिया. सड़क पर आगजनी कर आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया और आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की. ग्रामीणों का कहना था कि गुरुवार की रात गुलजार बाग-रतन खाप के बीच रफीगंज के राजा बिगहा निवासी राजू चौधरी के 19 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था, जिसकी स्थिति नाजुक देखकर गया मेडिकल कॉलेज से शनिवार को पटना रेफर कर दिया गया है. पंकज के बयान पर रफीगंज के नुनिया टिल्हा निवासी सुजीत कुमार यादव उर्फ बाबू, रॉकी कुमार यादव, गुड्डू कुमार, अजीत कुमार समेत पांच नामजद एवं तीन-चार अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. मुख्य आरोपित को शीघ्र ही गिरफ्तार करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने लगभग सवा घंटे तक सड़क जाम रखा. प्रदर्शनकारियों का कहना था कि दो माह पहले भी गोलीबारी हुई थी, जिसमें सुजीत कुमार को आरोपित बनाया गया था. तब से आज तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका और अभी भी गलत हरकत कर रहा है. जाम की सूचना पाकर इंस्पेक्टर मधु कुमारी पुलिस बल के साथ पहुंची. आरोपितों को शीघ्र ही गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया. काफी दूर तक सड़क जाम हो जाने के कारण स्कूली छात्रों एवं यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पडी. इस प्रदर्शन में लोजपा (रामविलास) के प्रदेश महासचिव प्रमोद कुमार सिंह पहुंचे और पुलिस पदाधिकारियों से बात किया. आश्वासन के बाद जाम को हटवाया गया. प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि इंस्पेक्टर द्वारा तीन दिनों का समय मांगा जा रहा था, जिस पर उन्हें पांच दिनों का समय दिया गया है. अगर 23 मई तक मुख्य आरोपित की गिरफ्तारी नहीं होती है तो उसके बाद आगे संवैधानिक तरीके से विरोध करते हुए प्रदर्शन के लिए बाध्य हो जायेंगे और इसकी पूर्णतः जिम्मेदारी प्रशासन की होगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन