औरंगाबाद : बेड में छिपे जहरीले सांप ने महिला को डसा, इलाज में देरी पड़ी भारी, हुई मौत

Updated:
विज्ञापन

अस्पताल में बिलखते परिजन

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

औरंगाबाद जिले के कुटुंबा में सर्पदंश की एक दर्दनाक घटना सामने आई है. मानमती देवी की मौत ने पूरे गांव को झकझोर दिया है. अंधविश्वास के कारण समय पर इलाज नहीं मिल सका, जिससे उनकी जान चली गई.

विज्ञापन

औरंगाबाद जिले के कुटुंबा प्रखंड अंतर्गत रिसियप थाना क्षेत्र के बभंडीह गांव में सर्पदंश की दर्दनाक घटना सामने आई. रविवार की रात अपने कमरे में सोने गई मानमती देवी को बेड में छिपे जहरीले सांप ने काट लिया. इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई, जिससे पूरे गांव में शोक का माहौल है.

विज्ञापन

सर्पदंश के बाद मची अफरा-तफरी

परिजनों के अनुसार, भोजन करने के बाद मानमती देवी जैसे ही बिस्तर पर लेटीं, सांप ने उन्हें डस लिया. दर्द महसूस होने पर उन्होंने शोर मचाया. परिजन मौके पर पहुंचे तो बेड पर सांप दिखाई दिया. इसके बाद परिवार में अफरा-तफरी मच गई.

झाड़-फूंक में बीता समय, नहीं बच सकी जान

सर्पदंश के बाद परिजन पहले महिला को झाड़-फूंक के लिए ओझा के पास ले गए. हालत में सुधार नहीं होने पर उन्हें औरंगाबाद सदर अस्पताल लाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद निजी क्लीनिक और फिर दोबारा सदर अस्पताल में इलाज कराया गया, लेकिन चिकित्सकों के प्रयास के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी.

चार बेटों और दो बेटियों का परिवार छोड़ गईं

मानमती देवी अपने पीछे चार बेटे और दो बेटियों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं. परिजनों ने बताया कि करीब 16 वर्ष पहले सड़क हादसे में उनके पति जगन्नाथ सिंह की मौत हो गई थी. इसके बाद उन्होंने कठिन परिस्थितियों में अकेले अपने बच्चों का पालन-पोषण किया और उन्हें आत्मनिर्भर बनाया.

डॉक्टरों ने अंधविश्वास से बचने की दी सलाह

सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. आशुतोष कुमार ने लोगों से अपील की कि सर्पदंश की स्थिति में झाड़-फूंक या अंधविश्वास में समय बर्बाद न करें. पीड़ित को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाएं, क्योंकि समय पर इलाज मिलने से मरीज की जान बचाई जा सकती है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन