साइड नहीं देने पर असामाजिक तत्वों ने तोड़े वाहन के शीशे, मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

Updated:
विज्ञापन

इस मामले की प्राथमिकी रफीगंज थाना में दर्ज की गयी.

विज्ञापन

औरंगाबाद. अकौनी मोड़ के समीप असामाजिक तत्वों ने साइड नहीं देने पर एक वाहन के शीशे तोड़ दिये. यहां तक कि मारपीट भी की. इस मामले की प्राथमिकी रफीगंज थाना में दर्ज की गयी. गंधरा गांव निवासी ब्रिंजय कुमार सिंह ने मुफस्सिल थाना के डिहरी गांव निवासी विश्वजीत सिंह, सर्वजीत सिंह, नीरज सिंह व अन्य दो व्यक्तियों को नामजद आरोपित बनाते हुए उल्लेख किया कि अपने गांव गंधरा से चचेरे भाई की शादी में शामिल होकर शाम के करीब तीन बजे औरंगाबाद लौट रहा था. अकौनी मोड़ के समीप सफारी वाहन हॉर्न देकर साइड मांग रहा थी. जगह कम होने के कारण साइड नहीं देने पर ओवरटेक करते हुए आगे निकलकर उक्त व्यक्तियों ने उसे, पत्नी व बच्चों के साथ मारपीट की. उसकी कार के शीशे तोड़ दिये. हल्ला करने पर सभी उक्त व्यक्ति फरार हो गये. थानाध्यक्ष गुफान अली ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले का तहकीकात की जारी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन