औरंगाबाद के विद्या निकेतन में तुलसीदास जयंती पर हुआ आयोजन, विद्यार्थियों ने व्यक्त किए विचार

Updated:
विज्ञापन

पूजन करते सीएमडी सुरेश कुमार गुप्ता

Aurangabad News : दाउदनगर विद्या निकेतन में गोस्वामी तुलसीदास जयंती मनाई गई. सीएमडी सुरेश गुप्ता ने छात्रों को श्रीराम के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी.

विज्ञापन

Aurangabad News : विद्या निकेतन ग्रुप ऑफ स्कूल के विद्या निकेतन परिसर में संत शिरोमणि गोस्वामी तुलसीदास की जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई. कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के सीएमडी सुरेश कुमार गुप्ता एवं सीईओ आनंद प्रकाश ने गोस्वामी तुलसीदास की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर, दीप प्रज्वलित एवं पूजन के साथ की. एकाउंटेंट रामानुज दुबे ने मंत्रोच्चारण किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

मानव सेवा और श्रीराम के आदर्शों पर चलने का संदेश

मौके पर सीएमडी सुरेश कुमार गुप्ता ने कहा कि संत शिरोमणि गोस्वामी तुलसीदास महान संत थे, जिन्होंने मानव जीवन के उद्देश्यों और उसकी सार्थकता का मार्ग लोगों को दिखाया. उन्होंने कहा कि मानव सेवा, गरीबों की सेवा तथा भगवान श्रीराम के बताए मार्ग पर चलकर ही मनुष्य अपने जीवन को सार्थक बना सकता है. सीईओ आनंद प्रकाश ने कहा कि भगवान श्रीराम के आदर्शों का पालन गोस्वामी तुलसीदास ने अपने जीवन में किया. उनके विचार आज भी समाज को जीवन की सच्चाई और सार्थकता की प्रेरणा देते हैं. हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर अपने जीवन को सफल बनाने की दिशा में कार्य करना चाहिए.

तुलसीदास के विचार समाज में बंधुत्व और सद्भाव बढ़ाने वाले

डिप्टी सीईओ इं. विद्यासागर ने कहा कि संत शिरोमणि गोस्वामी तुलसीदास पूरे भारतवर्ष के लिए आदर्श हैं. उनके विचार और आदर्श समाज को बंधुत्व एवं सद्भाव की भावना के साथ जोड़ने का कार्य करते हैं. टेक्निकल एडवाइजर विनय प्रकाश ने कहा कि भगवान श्रीराम सभी के आदर्श हैं. श्रीराम के जीवन चरित्र और आदर्शों का अध्ययन हम सभी श्रीरामचरितमानस के माध्यम से करते हैं. उन्होंने विद्यार्थियों से तुलसीदास के साहित्य और विचारों को समझने की अपील की.

Also Read : सूखे नशे के खिलाफ चेरियाबरियारपुर में जागरूकता रैली, युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश

विद्यार्थियों ने तुलसीदास के व्यक्तित्व और कृतित्व पर रखे विचार

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने भी गोस्वामी तुलसीदास के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर अपने विचार रखे. अर्चित पांडेय, शुभम कुमार, आकृति दुबे, राहुल कुमार, अंशिका कुमारी, आयुष रंजन, साक्षी कुमारी, सिद्धि पाठक, पियूष रंजन, अनमोल कुमार एवं वैष्णवी पांडेय सहित अन्य विद्यार्थियों ने कार्यक्रम को संबोधित किया. विद्यार्थियों ने तुलसीदास के साहित्य, भगवान श्रीराम के आदर्शों और समाज के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डाला.

Also Read : बेगूसराय के नावकोठी आंगनबाड़ी केंद्रों पर 25 दिनों का टेक होम राशन वितरित

विद्यालय के शिक्षक और कर्मी रहे मौजूद

मौके पर विद्यालय के प्रशासक संदीप कुमार, शिक्षक राजेश पांडेय, गिरजा ठाकुर, सुमित कुमार सोनी, अखिलेश कुमार सिंह, अमितेश नंदन, सत्येंद्र कुमार, शिवम कुमार, रामारानी जैन, सुमन कुमारी, रिया कुमारी, मनीषा कुमारी, सुहानी सिंह, फिरदौस नाज, एकाउंटेंट अनिल कुमार, कंप्यूटर ऑपरेटर रौशन कुमार, प्रवीण कुमार सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मी उपस्थित थे.

Also Read : सूखे नशे के खिलाफ चेरियाबरियारपुर में जागरूकता रैली, युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन