श्रावण मास में सरस्वती शिशु मंदिर के छात्रों ने निकाली भव्य कांवड़ यात्रा, किया शिव का जलाभिषेक

Updated:
विज्ञापन

कावड़ यात्रा में शामिल लोग

Aurangabad News : मदनपुर में विद्या भारती सरस्वती शिशु मंदिर द्वारा भव्य कांवड़ यात्रा निकाली गई. छात्रों ने ओंकारेश्वर मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की.

विज्ञापन

Aurangabad News : श्रावण मास के पावन अवसर पर विद्या भारती सरस्वती शिशु मंदिर, केशव नगर, हरीनारायण कुंजवार के तत्वावधान में भव्य कांवड़ यात्रा निकाली गई. इसमें विद्यालय के बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साह और भक्ति भाव के साथ भाग लिया. कांवड़ यात्रा का उद्देश्य समाज में सामाजिक चेतना, सामाजिक समरसता, सनातन संस्कृति, आध्यात्मिकता एवं भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों का प्रचार-प्रसार करना था. आयोजन के दौरान ग्रामीणों का भी भरपूर सहयोग और उत्साह देखने को मिला.

आपके शहर में

विज्ञापन

देवघर नहीं जा सकने वाले श्रद्धालुओं को स्थानीय मंदिर में जलाभिषेक का संदेश

आयोजकों ने कहा कि जो श्रद्धालु देवघर जाकर बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक नहीं कर सकते हैं, वे अपने आसपास स्थित भगवान भोलेनाथ के मंदिरों में श्रद्धापूर्वक जलाभिषेक कर पुण्य लाभ प्राप्त कर सकते हैं. कांवड़ यात्रा के माध्यम से श्रद्धालुओं को धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता और सांस्कृतिक मूल्यों से जुड़ने का संदेश भी दिया गया.

Also Read : बेगूसराय के नावकोठी आंगनबाड़ी केंद्रों पर 25 दिनों का टेक होम राशन वितरित

नगर भ्रमण के बाद ओंकारेश्वर मंदिर पहुंची कांवड़ यात्रा

कांवड़ यात्रा सरस्वती शिशु मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण करते हुए ओंकारेश्वर स्थान स्थित भगवान भोलेनाथ के मंदिर पहुंची. यहां उपस्थित श्रद्धालुओं और ग्रामीणों ने कांवड़ियों का भव्य स्वागत किया. इसके बाद छात्र-छात्राओं ने बारी-बारी से भगवान शिव का जलाभिषेक किया और विश्व कल्याण तथा सुख-समृद्धि की कामना की.

विद्यालय परिवार के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण रहे मौजूद

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मनीष कुमार, संरक्षक अरुण कुमार सिंह, अध्यक्ष भानु प्रकाश पाठक, प्रखंड बीस सूत्री सदस्य मिथलेश कुमार, विद्यालय के आचार्य एवं दीदीगण, सामाजिक कार्यकर्ता पिंटू कुमार सिंह, शिवपूजन मिश्रा, राकेश कुमार सिंह, नरेंद्र नारायण सिंह, तापेश्वर सिंह, अशोक कुमार सिंह, मंदिर के पुजारी रंजय कुमार मिश्रा, मुस्कान, शाहिल कुमार, सौम्या कुमारी, आदर्श कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे.

Also Read : दिल्ली रैली की तैयारी में जुटी भाकपा, साहेबपुर कमाल से सैकड़ों कार्यकर्ताओं के शामिल होने का दावा


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन