बेगूसराय के नावकोठी आंगनबाड़ी केंद्रों पर 25 दिनों का टेक होम राशन वितरित
टेक होम राशन लेती लाभुक महिला
Begusarai News : नावकोठी के आंगनबाड़ी केंद्रों पर एफआरएस तकनीक के माध्यम से गर्भवती महिलाओं और बच्चों को टेकहोम राशन का वितरण किया गया. पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें.
Begusarai News : आईसीडीएस के तहत संचालित प्रखंड के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर शनिवार को टीएचआर यानी टेक होम राशन का वितरण किया गया. लाभुकों के बीच 25 दिनों के लिए सूखा राशन उपलब्ध कराया गया. सीडीपीओ गुंजन मौली ने बताया कि प्रखंड के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर लाभुकों के बीच निर्धारित मानकों के अनुसार टेक होम राशन का वितरण किया गया.
आपके शहर में
एफआरएस तकनीक के माध्यम से हुआ शत-प्रतिशत वितरण
सीडीपीओ ने बताया कि टेक होम राशन का वितरण शत-प्रतिशत एफआरएस तकनीक के माध्यम से किया गया. वितरण से पहले विकास समिति, पोषाहार एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक भी आयोजित की गई थी. बैठक में कुपोषित और अतिकुपोषित बच्चों के साथ गर्भवती एवं धात्री माताओं सहित अन्य लाभुकों की उपस्थिति रही.
Also Read : औरंगाबाद: रेपुरा में दो घरों को चोरों ने बनाया निशाना, बक्सा तोड़कर जेवरात व नकदी ले उड़े
समिति के सदस्यों की मौजूदगी में हुआ लाभुकों का सत्यापन
समिति के सदस्यों की मौजूदगी में लाभुकों का सत्यापन किया गया. इसके बाद विभागीय मानकों के तहत टेक होम राशन का वितरण कराया गया. राशन वितरण की पूर्व सूचना लाभुकों को आंगनबाड़ी सेविकाओं के माध्यम से दी गई थी, ताकि सभी पात्र लाभुक समय पर केंद्र पर पहुंचकर इसका लाभ प्राप्त कर सकें.

एलएस और विकास समिति की निगरानी में कराया गया वितरण
राशन वितरण कार्यक्रम संबंधित सेक्टर की एलएस कुमारी कृष्णा और शालिनी कुमारी की देखरेख में संपन्न कराया गया. पोषक क्षेत्र की विकास समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों की निगरानी में लाभुकों के बीच टेक होम राशन का वितरण किया गया.
Also Read : महाबली सिंह ने जदयू कार्यकर्ताओं से की मुलाकात, संगठन और एनडीए की मजबूती पर हुई चर्चा
सेविकाओं ने संभाली वितरण की जिम्मेदारी
इस अवसर पर आंगनबाड़ी सेविका मीना कुमारी, रंजू कुमारी, चांदनी कुमारी, रोजी खातून, कमरून निशा बेग, कोमल, शकीला बेगम, पार्वती कुमारी, कंचन कुमारी, मधु रानी, भवानी, चांदनी, सुलेखा, कंचन सहित अन्य सेविकाएं उपस्थित थीं.
Also Read : औरंगाबाद में नुक्कड़ नाटक और रैली से ग्रामीणों को किया जागरूक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए