औरंगाबाद में संज्ञा समिति ने मनाई गोस्वामी तुलसीदास की जयंती, श्रीरामचरितमानस के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्घाटन करते अतिथि | Prabhat Khabar Network

Aurangabad News : दाउदनगर में तुलसी जयंती समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान श्रीरामचरितमानस के आदर्शों और संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया.

विज्ञापन

Aurangabad News : संज्ञा समिति गया धाम, प्रखंड दाउदनगर के तत्वावधान में गोस्वामी तुलसीदास की जयंती अनुज पांडेय के आवास पर समारोहपूर्वक मनाई गई. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष डॉ. पंकज कुमार मिश्रा ने की, जबकि संचालन समिति के सचिव संजय मिश्रा ने किया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संज्ञा समिति जिला औरंगाबाद के जिलाध्यक्ष अशोक पांडेय एवं राज पाठक शामिल हुए.

आपके शहर में

विज्ञापन

दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया कार्यक्रम का उद्घाटन

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि अशोक पांडेय, प्रखंड अध्यक्ष डॉ. पंकज कुमार मिश्रा, भाजपा दाउदनगर नगर अध्यक्ष श्याम कुमार पाठक समेत अन्य सदस्यों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इसके बाद उपस्थित लोगों ने गोस्वामी तुलसीदास के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए उनके साहित्यिक योगदान पर चर्चा की.

Also Read : अंतिम सोमवारी पर शिवमय हुआ नवादा, शोभिया समेत सभी मंदिरों में उमड़ी आस्था की भीड़

तुलसीदास की रचनाओं ने दिया भक्ति और मर्यादा का संदेश

मुख्य अतिथि अशोक पांडेय ने कहा कि गोस्वामी तुलसीदास ने अपनी रचनाओं के माध्यम से समाज को भक्ति, आध्यात्मिकता और मर्यादा का संदेश दिया. श्रीरामचरितमानस के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन, चरित्र और मानवीय मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य किया गया. उनकी रचनाएं आज भी समाज को नैतिक और आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्रदान करती हैं.

श्रीरामचरितमानस का पूरे विश्व में विशिष्ट स्थान : श्याम पाठक

भाजपा दाउदनगर नगर अध्यक्ष श्याम कुमार पाठक ने कहा कि गोस्वामी तुलसीदास की रचनाओं में श्रीरामचरितमानस का पूरे विश्व में विशिष्ट स्थान है. उनकी रचनाओं ने समाज में आध्यात्मिक चेतना और भक्ति भावना का संचार किया. भगवान श्रीराम के आदर्श चरित्र को चौपाइयों के माध्यम से पढ़ने और समझने का अवसर समाज को मिला है.

Also Read : नवादा: प्राइवेट अस्पताल में महिला की मौत के मामले में 10 हिरासत में, जांच के लिए बनायी जा रही टीम

सदस्यों को भेंट की गई श्रीरामचरितमानस की प्रति

इस अवसर पर अनुज पांडेय ने उपस्थित सभी सदस्यों को श्रीरामचरितमानस की प्रति भेंट की. सदस्यों ने श्रीरामचरितमानस के संदेश और आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया. कार्यक्रम के दौरान गोस्वामी तुलसीदास के साहित्य और उनके विचारों को समाज के लिए प्रासंगिक बताया गया.

ये लोग रहे उपस्थित

कार्यक्रम में धनंजय मिश्र, संजय मिश्र, संतोष पाठक, राजू मोहन मिश्र, चिंटू मिश्र, प्रशांत इंद्र गुरु, अमित मिश्र, सोनू पाठक, प्रेम पाठक, गुड्डू पाठक, चुनचुन मिश्र, पिंटू पाठक, नीतीश मिश्र, अजय पांडेय सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे.

Also Read : नवादा: एक सप्ताह बाद गोविंदपुर की जलमीनार में लगा नया मोटर, लोगों को मिली राहत


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन