बाइक दुर्घटना में मां-बेटा सहित तीन लोग घायल
Published by : SUJIT KUMAR Updated At : 05 Feb 2026 6:48 PM
AURANGABAD NEWS.औरंगाबाद-पटना मुख्य पथ पर ओबरा थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव के समीप तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक से गिरकर मां-बेटा सहित तीन लोग घायल हो गये. घायलों में ओबरा थाना क्षेत्र के ही गम्हरिया गांव निवासी संगीता देवी, पुत्र पिंटू कुमार व सिंटू कुमार शामिल है.
प्रतिनिधि, औरंगाबाद ग्रामीण. औरंगाबाद-पटना मुख्य पथ पर ओबरा थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव के समीप तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक से गिरकर मां-बेटा सहित तीन लोग घायल हो गये. घायलों में ओबरा थाना क्षेत्र के ही गम्हरिया गांव निवासी संगीता देवी, पुत्र पिंटू कुमार व सिंटू कुमार शामिल है. सदर अस्पताल में इलाज के दौरान परिजनों ने बताया कि संगीता अपने दोनों पुत्र पिंटू और सिंटू के साथ बाइक पर सवार होकर औरंगाबाद शहर स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज कराने गयी थी. इलाज कराकर तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर वापस अपने घर लौट रहे थे. जैसे ही ओबरा थाना क्षेत्र के शंकरपुर के समीप पहुंचे, तभी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे बाइक सवार तीनों घायल हो गये. घटना के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गयी. स्थानीय लोगों ने तीनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां के डॉक्टरों ने उपचार किया. घटना की सूचना पर परिजन सदर अस्पताल पहुंचे और तीनों घायलों का हाल जाना. इसके बाद आगे की इलाज की प्रक्रिया में जुट गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










