आग से हजारों की क्षति
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
आग से हजारों की क्षति
विज्ञापन
बारुण. थाना क्षेत्र की दो अलग-अलग जगह पर अगलगी की घटना हुई है, जिसमें हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया.प हली घटना थाना क्षेत्र के जनकोप मोड़ के समीप की है. यहां एक दुकान के समीप आग लग गयी, जिसके बाद लोगों ने समय रहते बारुण थाना में लगे दमकल को सूचना दी. ससमय आकर आग पर काबू पाया. अन्यथा, आग की चपेट में पूरी दुकान ही आ जाती. अग्निपीड़ित दीपक कुमार के अनुसार एक पंखा व कुछ सामान जला है. पास में रखे पुआल भी जल गये. दूसरी घटना टेंगरा की है. यहां खलिहान में रखा पुआल जल कर राख हो गया. इस अगलगी में टेंगरा के विनय कुमार के 25 बीघे का पुआल जल गया है. किसान को काफी नुकसान हुआ है. दोनों स्थलों पर ससमय दमकल पहुंचा और आग पर काबू पाया गया.
आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन