मनोरा में एक घर में अज्ञात चोरों ने उड़ाया लाखों का सामान

Updated:
विज्ञापन

इसका फायदा उठाकर चोरों ने उक्त घटना को अंजाम दिया.

विज्ञापन

औरंगाबाद. प्रखंड के मनोरा बाजीतपुर गांव के पिंटू वर्मा के घर में चोरी का मामला प्रकाश में आया है. जानकारी के अनुसार, घर में रखा फूल व पीतल का बर्तन, गहना, जेवरात, सिलाई मशीन आदि सामान गुरुवार की देर रात चोर चुरा ले गये. पिंटू के पिता जगनारायण सिंह ने बताया कि उनके पुत्र पूरे परिवार के साथ बाहर रहते है और घर में ताला बंद रहता है. इसका फायदा उठाकर चोरों ने उक्त घटना को अंजाम दिया. उन्होंने बताया की लाखों रुपये का नुकसान हुआ है. इस संबंध में जगनरायण सिंह ने इसकी सूचना ओबरा थाने को लिखित रूप में दी है. इधर, थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. जैसे ही आवेदन प्राप्त होगा निश्चित रूप से जांच कराई जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन