रफीगंज शहर में चोरों ने दो जगहों पर दिया घटना काे अंजाम

Updated:
विज्ञापन

उड़ाये लाखों के सामान

विज्ञापन

रफीगंज. रफीगंज शहर के दो जगहों पर बेखौफ चोरों ने चोरी की घटना काे अंजाम दिया है. चोर लाखों के सामान उड़ा ले गये. पहली घटना शहर के आरबीआर खेल मैदान के समीप की है. यहां सुधीर कुमार सौरभ नामक व्यक्ति के घर चोरों ने चोरी की घटना काे अंजाम दिया. शुक्रवार की सुबह सुधीर रफीगंज थाना पहुंचे और पुलिस को चोरी से संबंधित जानकारी दी. आवेदन देते हुए कहा कि गुरुवार की रात 10:30 बजे खाना खाकर परिवार के सभी सदस्य सो गये. सुबह उठा तो घर के दक्षिण दिशा के गेट पर गमछा बंधा हुआ दिखा. घर के अंदर कमरे में रहे गोदरेज का ताला टूटा था और सामान बिखरे पड़े थे. गोदरेज में रखे ज्वेलर्स, मंगलसूत्र, हाथ के सोने का कंगन सहित लगभग दो लाख रुपये के जेवरात तथा 35 हजार रुपये नकद गायब थे. इधर, दूसरी घटना रफीगंज शहर के ही ब्लॉक रोड के समीप एक फोटो स्टेट की दुकान की है. पीड़ित व मई बिगहा गांव निवासी उमेश कुमार ने रफीगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए उल्लेख किया कि गुरुवार की रात वह दुकान बंद कर घर चला गया था. शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे दुकान खोलने पहुंचा, तो देखा कि दुकान की दीवार व करकट कबाड़ कर चोरों ने दुकान में रखे लैपटॉप, लेमिनेशन मशीन, स्टेबलाइजर व अन्य सामान चुरा लिये हैं. इस घटना में उन्हें लगभग तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है. रफीगंज थानाध्यक्ष गुफरान अली ने बताया मामले की तहकीकात की जा रही है. बड़ी बात यह है कि शहर में चोरी की घटना से आम लोगों में आक्रोश है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन