औरंगाबाद: दाउदनगर पुलिस की बड़ी सफलता, 12 घंटे में चोरी का खुलासा, जेवरात बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार

Author Om Prakash|Edited by Vivek Ranjan
Updated:
विज्ञापन
जानकारी देते एसडीपीओ अशोक कुमार दास | Prabhat Khabar Network

जानकारी देते एसडीपीओ अशोक कुमार दास | Prabhat Khabar Network

दाउदनगर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक बड़ी चोरी की घटना का महज 12 घंटे के भीतर सफल उद्भेदन किया है. पुलिस ने चोरी गए जेवरात बरामद कर तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. इस बड़ी सफलता के लिए एसआईटी का गठन किया गया था.

विज्ञापन

Aurangabad News: दाउदनगर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घर में हुई चोरी की एक बड़ी घटना का महज 12 घंटे के भीतर सफल उद्भेदन कर दिया. पुलिस ने चोरी गए जेवरात बरामद करने के साथ ही मामले में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है.

गृहभेदन कर की गई थी चोरी

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) अशोक कुमार दास ने बताया कि दाउदनगर थाना क्षेत्र के बाबू अमौना निवासी रजनीश कुमार के घर में गृहभेदन कर चोरों ने जेवरात समेत अन्य सामान की चोरी कर ली थी. घटना की सूचना मिलते ही दाउदनगर थाना में कांड संख्या 491/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई.

एसआईटी गठित कर शुरू की गई छापेमारी

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया. टीम ने सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण, तकनीकी अनुसंधान, आसूचना संकलन और गुप्त सूचना के आधार पर लगातार छापेमारी की. इसके परिणामस्वरूप महज 12 घंटे के भीतर चोरी की घटना का खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया.

तीन आरोपी गिरफ्तार, चोरी के जेवरात बरामद

गिरफ्तार आरोपियों में चंदन कुमार (सोहर बिगहा, हसपुरा थाना), जितेंद्र कुमार (बाबू अमौना, दाउदनगर थाना) और मुकेश कुमार (हसपुरा) शामिल हैं. पूछताछ के दौरान तीनों ने चोरी में अपनी संलिप्तता स्वीकार की. उनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी गए जेवरात बरामद कर लिए.

बरामद सामान

  • सोने जैसे 4 जितिया
  • सोने जैसा 1 जोड़ा झुमका
  • सोने जैसी 1 चेन
  • चांदी की 1 जोड़ी पायल
  • चांदी की 17 बिछिया

आरोपियों को भेजा जाएगा न्यायिक हिरासत में

एसडीपीओ अशोक कुमार दास ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है. उन्होंने कहा कि अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है.

इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका

इस कार्रवाई में दाउदनगर थानाध्यक्ष विकास कुमार, सब इंस्पेक्टर सुदीश कुमार, विक्की कुमार सक्सेना, अभिषेक कुमार, परमानंद कुमार यादव, सिपाही दीपक कुमार और सुधीर कुमार राम की महत्वपूर्ण भूमिका रही. प्रेस वार्ता में थानाध्यक्ष विकास कुमार भी मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें: बिहार में कई IAS अधिकारियों के विभाग बदले, धर्मेंद्र कुमार-दिवेश सेहरा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, यहां देखें किसे क्या मिला



विज्ञापन
Om Prakash

लेखक के बारे में

By Om Prakash

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन