औरंगाबाद में 17 वर्षीय किशोर की संदिग्ध मौत, अंडा खरीदने निकला हर्षित अगले दिन नहर में मिला मृत

Author Om Prakash|Edited by Vivek Singh
Updated:
विज्ञापन

जांच करते थानाध्यक्ष विकास कुमार, मृतक के घर पहुंचे लोग | Prabhat Khabar Network

औरंगाबाद के दाउदनगर में 17 वर्षीय हर्षित कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. घर से अंडा खरीदने निकला किशोर पटना मुख्य कैनाल में मृत मिला. इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर है.

विज्ञापन

Daudnagar Harshit Kumar Death : औरंगाबाद जिले के दाउदनगर नगर परिषद क्षेत्र के टीचर्स कॉलोनी निवासी 17 वर्षीय हर्षित कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से पूरे इलाके में शोक की लहर है. रविवार को अंडा खरीदने की बात कहकर घर से निकला किशोर को केरा गांव के समीप सोमवार हो पटना मुख्य कैनाल में मृत मिला. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Aurangabad News : अंडा खरीदने निकला, फिर नहीं लौटा घर

हर्षित कुमार, राहुल कुमार का पुत्र था. रविवार दोपहर करीब दो बजे वह अंडा खरीदने के लिए घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा. काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला तो परिजनों ने दाउदनगर थाना में गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कराई. इसके बाद पुलिस और परिजनों ने पूरी रात उसकी तलाश की.

CCTV में मौलाबाग तक दिखा, फिर गायब हो गया

जांच के दौरान पुलिस ने शहर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली. फुटेज में हर्षित आखिरी बार मौलाबाग क्षेत्र तक दिखाई दिया. इसके बाद वह किसी भी कैमरे में नजर नहीं आया, जिससे पुलिस की चिंता और बढ़ गई.

रविवार सुबह नहर में मिला शव

सोमवार सुबह दोबारा शुरू किए गए खोज अभियान के दौरान करीब 11:30 बजे सूचना मिली कि केरा गांव के पास पटना मुख्य कैनाल में एक शव तैर रहा है. सूचना मिलते ही दाउदनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला. शव की पहचान हर्षित कुमार के रूप में होते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई.

एक साल पहले पिता का निधन, अब बेटे की मौत से टूटा परिवार

हर्षित दो भाइयों और एक बहन में दूसरे नंबर पर था. उसका बड़ा भाई मोनू कुमार पटना में रहकर नीट की तैयारी कर रहा है. करीब एक वर्ष पहले उसके पिता, जो सरकारी शिक्षक थे, बीमारी के कारण चल बसे थे. पिता की मौत के बाद परिवार पहले से ही कठिन दौर से गुजर रहा था. अब हर्षित की असामयिक मौत ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है.

हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष विकास कुमार समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंची. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, औरंगाबाद भेजा गया. पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन