आनंद मेडिकल में स्टिंग ऑपरेशन, 182 पीस एविल वायल समेत बड़ी मात्रा में दवाएं जब्त.

Updated:
विज्ञापन
आनंद मेडिकल में स्टिंग ऑपरेशन, 182 पीस एविल वायल समेत बड़ी मात्रा में दवाएं जब्त.

AURANGABAD NEWS.औषधि विभाग की टीम ने एक नशेड़ी के साथ दाउदनगर शहर स्थित आनंद मेडिकल में स्टिंग ऑपरेशन किया. इस दौरान 182 पीस एविल के वायल बरामद किये गये. साथ ही दुकान से भारी मात्रा में अन्य दवाएं भी जब्त की गयीं.

विज्ञापन

नशेड़ी के जरिये औषधि विभाग की कार्रवाई, बिना लाइसेंस दुकान संचालन का खुलासा, संचालक फरार

औरंगाबाद

कार्यालय

. औषधि विभाग की टीम ने एक नशेड़ी के साथ दाउदनगर शहर स्थित आनंद मेडिकल में स्टिंग ऑपरेशन किया. इस दौरान 182 पीस एविल के वायल बरामद किये गये. साथ ही दुकान से भारी मात्रा में अन्य दवाएं भी जब्त की गयीं. मिली जानकारी के अनुसार दाउदनगर थाना पुलिस ने एक नशेड़ी को पकड़ा, जिसके पास से एविल के वायल मिले. पुलिस ने इसकी सूचना औषधि विभाग को दी. सूचना मिलने पर सहायक औषधि नियंत्रक अशोक कुमार आर्य ने दो सदस्यीय छापेमारी टीम का गठन किया, जिसमें औषधि निरीक्षक संजय कुमार और हरेराम सिंह को शामिल किया गया. टीम थाने पहुंची और नशेड़ी से पूछताछ की. इसके बाद उसे कुछ पैसे देकर उसी दुकान पर भेजा गया, जहां से उसने एविल खरीदा था. जैसे ही वह दुकान पर पहुंचा, पुलिस के साथ टीम ने आनंद मेडिकल हॉल में छापेमारी शुरू कर दी.औषधि नियंत्रक अशोक कुमार आर्य ने बताया कि बुधवार की शाम दाउदनगर-गया रोड स्थित आनंद मेडिकल हॉल में छापेमारी की गयी. दुकान संचालक विमल प्रकाश से अनुज्ञप्ति मांगी गयी, तो वह घर पर अनुज्ञप्ति होने की बात कहकर निकल गये और वापस नहीं लौटे. इससे स्पष्ट हुआ कि दुकान बिना लाइसेंस संचालित हो रही थी.

छापेमारी दल ने करीब 120 प्रकार की औषधियां जब्त कीं

छापेमारी के बाद रात साढ़े नौ बजे दुकान को सील कर दिया गया.गुरुवार की सुबह टीम ने दोबारा पहुंचकर दुकान खोलकर तलाशी ली. इस दौरान 182 पीस एविल वायल सहित अन्य दवाएं जब्त की गयी. छापेमारी दल ने करीब 120 प्रकार की औषधियां जब्त कीं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग दो लाख रुपये बतायी गयी है. बिना अनुज्ञप्ति दुकान का संचालन अवैध है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है. इधर, छापेमारी के बाद शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा. अनुमंडल क्षेत्र में नशेड़ियों की बढ़ती संख्या पुलिस के लिए चिंता का विषय बनी हुई है. ऐसे दुकानदारों द्वारा नशे की सामग्री उपलब्ध कराये जाने से चोरी और छिनतई की घटनाएं बढ़ने की बात भी सामने आ रही है.

विज्ञापन
विकास कुमार

लेखक के बारे में

By विकास कुमार

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन