सोमनाथ स्वाभिमान महापर्व : औरंगाबाद से 21 श्रद्धालुओं का जत्था सोमनाथ के लिए रवाना

Author Om Prakash|Edited by Vikash Jha
Updated:
विज्ञापन
फोटो रवाना होता श्रद्धालुओं का जत्था औरंगाबाद | Prabhat Khabar Network

औरंगाबाद से सोमनाथ के लिए रवाना होते हुए श्रद्धालुओं का जत्था | Prabhat Khabar Network

बिहार सरकार द्वारा शुरू की गई 'सोमनाथ तीर्थ यात्रा योजना' के तहत औरंगाबाद जिले से 21 श्रद्धालुओं का एक जत्था सोमनाथ के लिए रवाना हो गया है। यह यात्रा सोमनाथ मंदिर पर हुए पहले आक्रमण के 1000 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित 'सोमनाथ स्वाभिमान महापर्व' का हिस्सा है।

विज्ञापन

Aurangabad News: सोमनाथ मंदिर पर हुए पहले आक्रमण के 1000 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित 'सोमनाथ स्वाभिमान महापर्व' के तहत बिहार सरकार के कला, संस्कृति एवं युवा विभाग द्वारा शुरू की गई 'सोमनाथ तीर्थ यात्रा योजना' के अंतर्गत औरंगाबाद जिले से 21 सदस्यीय श्रद्धालुओं का जत्था सोमनाथ के लिए रवाना हुआ. सभी श्रद्धालु अनुग्रह नारायण रोड रेलवे स्टेशन से उत्साह और श्रद्धा के साथ यात्रा पर निकले.

बिहार सरकार के सरकारी खर्च पर 1100 श्रद्धालु कर रहे दर्शन

राज्य सरकार की इस विशेष योजना के तहत बिहार के कुल 1100 श्रद्धालुओं को सरकारी खर्च पर गुजरात स्थित ऐतिहासिक सोमनाथ मंदिर के दर्शन कराए जा रहे हैं. इसी क्रम में औरंगाबाद जिले से भी विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों से जुड़े 21 श्रद्धालुओं को शामिल किया गया है.

जत्थे में कई गणमान्य लोग शामिल

यात्रा दल में जदयू जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह, भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष सुभाष कुमार, जिला महामंत्री ब्रजेश गुप्ता, प्रदेश प्रभारी अभय चंद्रवंशी, जिला मंत्री इंदल चंद्रवंशी, महिला जिला उपाध्यक्ष अनिता सिंह, एससी-एसटी जिलाध्यक्ष अरविंद पासवान, जिला महामंत्री सुनील पासवान, लोजपा (रामविलास) के ओबरा प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार, दाउदनगर प्रखंड अध्यक्ष रमेश पासवान, रालोमो जिलाध्यक्ष अरुण कुमार, भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री गुड़िया सिंह, रालोमो महिला मोर्चा अध्यक्ष सविता कुशवाहा, भाजपा महिला मोर्चा महामंत्री संगीता गुप्ता, जदयू नेता विजय विश्वकर्मा एवं जिला महासचिव उमाशंकर सिंह सहित अन्य श्रद्धालु शामिल हैं.

22 जुलाई को पहुंचेगा जत्था, 26 को होगी वापसी

यह जत्था 22 जुलाई को सोमनाथ मंदिर पहुंचेगा, जहां विशेष पूजा-अर्चना एवं दर्शन करेगा. यात्रा पूरी करने के बाद सभी श्रद्धालु 26 जुलाई को वापस लौटेंगे. श्रद्धालुओं ने इस पहल को ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण बताते हुए बिहार सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया.


विज्ञापन
Om Prakash

लेखक के बारे में

By Om Prakash

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन