बंदियों की समस्याओं का तत्काल कराएं निदान : सचिव

Published by : SUDHIR KUMAR SINGH Updated At : 07 Feb 2026 5:59 PM

विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ने किया उपकारा का निरीक्षण

विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ने किया उपकारा का निरीक्षण दाउदनगर. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव तान्या पटेल ने अनुमंडलीय कारा, दाउदनगर का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक अमित कुमार राय एवं जेल भ्रमण अधिवक्ता मृत्युंजय कुमार उपस्थित थे. सचिव ने जेल के प्रत्येक वार्ड का निरीक्षण किया गया व बंदियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की गयी. सचिव ने बंदियों को कारा में उत्पन्न हो रही समस्याओं से अवगत होने के उपरांत बंदियों के समक्ष ही तत्काल निदान करने का निर्देश जेल अधीक्षक को दिया. सचिव ने बंदियों से उनकी जमानत व अधिवक्ता के संबंध में पूछताछ की तथा कहा कि अगर आप निजी अधिवक्ता रखने में समक्ष नहीं है, तो जेल में प्रतिनियुक्त जेल भ्रमण अधिवक्ता अथवा कारा प्रशासन से उसे अग्रसारित कराते हए जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कार्यालय में भेजें, जिससे पैनल अधिवक्ता की सेवा तत्काल उन्हें उपलब्ध कराया जा सके. सचिव ने जेल की साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया. इसी क्रम में मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए हर संभव प्रयास करने का निर्देश देते हुए संबंधित बीमारियों से निजाद के लिए प्रचुर मात्रा में दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया. जेल में मिलने वाले खाने के मीनू के अनुसार और गुणवत्तापूर्ण रखने का निर्देश दिया, ताकि बंदियों के बीच असंतोष की भावना के साथ-साथ उन्हें भोजनजनित बीमारी न हो. सचिव ने सभी बंदियों से उनके अधिवक्ता के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा विधिक सहायता की आवश्यकता रखने वालों के लिए उन्हें मुफ्त पैनल अधिवक्ता की सेवा मुहैया करायी जाती है. कुछ ऐसे बंदी मिले, जिन्हें विधिक सहायता के अंतर्गत पैनल अधिवक्ता की सेवा चाहिए. उन्हें सचिव द्वारा पैनल अधिवक्ता की सेवा तत्काल उपलब्ध कराने के लिए अग्रेतर कार्रवाई का निर्देश दिया गया. सचिव ने निर्देश दिया कि जो भी नये बंदी जेल में आते हैं, तो बंदी के दौरान उनके अधिकार एवं कर्तव्य के बारे में बतायें. साथ ही साथ अगर उन्हें विधिक सहायता की आवश्यकता है, तो उन्हें यह भी बताएं कि किस प्रकार उन्हें विधिक सहायता मिल सकती है.

विज्ञापन
SUDHIR KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SUDHIR KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन