एसडीपीओ अशोक कुमार दास के काम की हुई सराहना, सम्मान समारोह में बोले अधिकारी- सहयोग व मार्गदर्शन मिलता रहा
कार्यक्रम को संबोधित करते एसडीओ अमित राजन.
दाउदनगर के एसडीपीओ अशोक कुमार दास के सम्मान में आयोजित समारोह में अधिकारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उनके कार्यकाल की जमकर सराहना की. सभी ने उनके मृदुभाषी व्यवहार और कार्यकुशलता को याद किया.
दाउदनगर शहर के याराना रेस्टोरेंट के सभागार में दाउदनगर से स्थानांतरित एसडीपीओ सह अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार दास के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया. समारोह की अध्यक्षता सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ता अश्विनी कुमार तिवारी ने की, जबकि संचालन खुर्शीद खान ने किया.इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों,सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं अन्य लोगों ने उनके लगभग एक वर्ष एक माह के कार्यकाल की सराहना की.
आपके शहर में

दोनों अधिकारियों ने कहा-काफी सम्मान मिला
वक्ताओं ने कहा कि अपने कार्यकाल के दौरान अशोक कुमार दास ने अपनी कार्यकुशलता की अमिट छाप छोड़ी.उनका व्यवहार मृदुभाषी एवं सहज रहा और उन्होंने आम लोगों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित किया. एसडीओ अमित राजन ने कहा कि उन्हें एसडीपीओ के रूप में अशोक कुमार दास का बेहतर सहयोग एवं मार्गदर्शन लगातार मिलता रहा.विधानसभा चुनाव तथा विभिन्न पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही.
आम लोगों के बीच चर्चित रहे, मिला प्यार
डीसीएलआर प्रणव कुमार एवं जेल अधीक्षक अमित कुमार राय ने भी उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.नगर पर्षद दाउदनगर की मुख्य पार्षद अंजलि कुमारी ने कहा कि एसडीपीओ का कार्यकाल भले ही अपेक्षाकृत कम रहा, लेकिन अपने कार्यों एवं व्यवहार के कारण उन्होंने आम जनता का प्रेम और सम्मान हासिल किया.उनका कार्यकाल काफी सराहनीय रहा.
पुलिस अधिकारियों का मिला सहयोग : एसडीपीओ
स्थानांतरित एसडीपीओ अशोक कुमार दास ने अपने कार्यकाल के दौरान सहयोग करने वाले सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं आम लोगों के प्रति आभार जताया.उन्होंने अपने डीएसपी बनने से जुड़ा संस्मरण साझा करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से ही वे अपने दायित्वों का बेहतर तरीके से निर्वहन कर सके. उन्होंने कहा कि दाउदनगर अनुमंडल क्षेत्र के लोग शांतिप्रिय हैं. शांति समिति के सदस्यों एवं आम जनता से उन्हें हमेशा बेहतर सहयोग प्राप्त हुआ.
शहर के गण्यमान्य कार्यक्रम में रहे मौजूद
इस अवसर पर ओबरा थानाध्यक्ष नीतीश कुमार, स्वर्णकार आभूषण व्यावसायिक संघ दाउदनगर के अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र प्रसाद सर्राफ, पत्रकार ओम प्रकाश गुप्ता सहित अन्य लोगों ने भी अपने विचार रखे उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों एवं लोगों ने अशोक कुमार दास को माला पहनाकर, अंगवस्त्र एवं बुके प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं.समारोह में दाउदनगर पुलिस इंस्पेक्टर जीतेंद्र कुमार, थानाध्यक्ष विकास कुमार, हसपुरा पुलिस इंस्पेक्टर सुनील कुमार सहित अनुमंडल के विभिन्न थानों के थानाध्यक्ष उपस्थित रहे. अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी सोनाली कुमारी, राजद नगर अध्यक्ष मुन्ना अजीज, वार्ड पार्षद रीमा देवी, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि प्रशांत कुमार तांती, अनवर फहीम समेत अन्य लोग मौजूद थे.आयोजन को सफल बनाने में समाजसेवी सफदर हयात, रवि पांडेय, रवि मिश्रा एवं सुशील गुप्ता ने महत्वपूर्ण योगदान दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए