औरंगाबाद में जिला परिषद सभागार में सावन महोत्सव का आयोजन, महिला सशक्तिकरण संवाद प्रतियोगिता में दिखी प्रतिभा

Updated:
विज्ञापन

सावन महोत्सव की तस्वीर

Aurangabad News : औरंगाबाद जिला परिषद में आयोजित सावन महोत्सव में महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया गया. सांस्कृतिक कार्यक्रमों और संवाद प्रतियोगिता में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.

विज्ञापन

Aurangabad News : जिला परिषद सभागार में सावन महोत्सव का आयोजन उत्साह और सौहार्दपूर्ण वातावरण में किया गया. महोत्सव के दौरान महिला सशक्तिकरण संवाद प्रतियोगिता के साथ समूह गीत, भक्ति संगीत, नृत्य सहित विभिन्न सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की गयीं. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने, उनकी प्रतिभा को मंच देने तथा सामाजिक एवं सांस्कृतिक सहभागिता को प्रोत्साहित करना रहा.

आपके शहर में

विज्ञापन

महिलाओं ने सशक्तिकरण के पक्ष में रखे विचार

महिला सशक्तिकरण संवाद प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक भूमिका पर अपने विचार रखे. बालिका शिक्षा, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, बाल विवाह, दहेज प्रथा, महिला सुरक्षा एवं सम्मान, आर्थिक आत्मनिर्भरता और निर्णय प्रक्रिया में महिलाओं की भागीदारी जैसे विषयों पर जागरूकता का संदेश दिया गया. प्रतिभागियों ने कहा कि महिलाओं को शिक्षा, रोजगार, स्वरोजगार, कौशल विकास और नेतृत्व के समान अवसर मिलने से वे आत्मनिर्भर बनेंगी. सशक्त महिला को सशक्त परिवार और समाज की आधारशिला बताया गया.

कार्यक्रम की शुरुआत करती अतिथि
कार्यक्रम की शुरुआत करती अतिथि

दीप प्रज्वलित और केक काटकर हुआ उद्घाटन

कार्यक्रम का उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष प्रमिला देवी, उप विकास आयुक्त कुमारी अनुपम सिंह, उपाध्यक्ष किरण सिंह, अनिता सिंह, गायत्री सिंह एवं अन्य सदस्यों ने दीप प्रज्वलित कर और केक काटकर किया. इसके बाद विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का सिलसिला शुरू हुआ. समूह गीत, भक्ति संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का मन मोह लिया. विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया.

Also Read : नवादा के बिजली की शिकायतों के लिए फीडरवार हेल्पलाइन नंबर जारी, 24 घंटे सक्रिय रहेगा कॉल सेंटर

प्रमिला देवी प्रथम, मिंटू सिंह रहीं द्वितीय

महिला संवाद प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल के निर्णय के आधार पर जिला परिषद अध्यक्ष प्रमिला देवी को प्रथम विजेता घोषित किया गया. शिक्षिका मिंटू सिंह द्वितीय तथा योग शिक्षिका डॉ. पूर्णिमा सिंह एवं मीनाक्षी सिंह तृतीय विजेता रहीं. कार्यक्रम में भाजपा नेत्री अनिता सिंह को सहयोग के लिए जिला परिषद की ओर से सम्मानित किया गया.

Also Read : नवादा के कोरिऔना गांव में एक साथ चार बंद घरों में चोरी, लाखों के जेवरात और नगदी लेकर फरार हुए चोर

महिला प्रतिनिधियों की भागीदारी से बढ़ी कार्यक्रम की रौनक

सावन महोत्सव में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आयी महिलाओं के अलावा जिला पार्षदों के स्थान पर उनके घर की महिला प्रतिनिधियों ने भी सहभागिता की. आयोजन के माध्यम से सामाजिक सरोकारों को सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ा गया. उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं को अपनी प्रतिभा और विचारों को सामने रखने का अवसर देते हैं तथा आपसी समन्वय एवं सामाजिक जागरूकता को मजबूत करते हैं.

प्रतिभागियों और सहयोगियों के प्रति जताया आभार

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों, पदाधिकारियों और कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया. आयोजकों ने कहा कि सावन महोत्सव जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ सामाजिक मुद्दों पर खुलकर विचार रखने का मंच मिलता है. साथ ही ऐसे आयोजनों से समाज में महिला सशक्तिकरण और जागरूकता का संदेश भी पहुंचता है.

Also Read : नवादा में 60 लीटर महुआ शराब के साथ युवक गिरफ्तार, तस्करी में प्रयुक्त बाइक जब्त


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन