औरंगाबाद के कई प्रखंडों में शुरू हुए सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल, ग्रामीण छात्रों को मिलेगी आधुनिक शिक्षा

Author Brajesh divedi|Edited by Vivek Ranjan
Updated:
विज्ञापन

सीएम सम्राट

Aurangabad News: औरंगाबाद जिले में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहल हुई है. सात निश्चय-3 योजना के तहत सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूल) का शुभारंभ किया गया है. इन स्कूलों में छात्रों को आधुनिक सुविधाओं के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी.

विज्ञापन

Aurangabad News: बिहार सरकार की सात निश्चय-3 योजना के तहत औरंगाबाद जिले में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई शुरुआत हुई है. रविवार को जिले के विभिन्न प्रखंडों में सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूल) का शुभारंभ किया गया. ओबरा, रजौली, इस्लामपुर सहित कई क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने आधुनिक सुविधाओं से लैस विद्यालयों का उद्घाटन किया. इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों के विद्यार्थियों को भी शहरों जैसी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है.

आपके शहर में

विज्ञापन

ओबरा में विधायक ने किया मॉडल स्कूल का उद्घाटन

ओबरा उच्च विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में स्थानीय विधायक डॉ. प्रकाश चंद्र, मुखिया सीमा अग्रवाल, प्रबंध समिति सदस्य उपेंद्र पासवान, पप्पू अग्रवाल एवं अनिल मालाकार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर और दीप प्रज्ज्वलित कर सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल का उद्घाटन किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक बिंदेश्वरी कुमार सिंह ने की.

ग्रामीण छात्रों को मिलेगी आधुनिक शिक्षा

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. प्रकाश चंद्र ने कहा कि यह मॉडल स्कूल ग्रामीण एवं पिछड़े क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए वरदान साबित होगा. उन्होंने कहा कि विद्यालय में डिजिटल क्लासरूम, आधुनिक कंप्यूटर लैब, विज्ञान प्रयोगशाला, हाई-स्पीड इंटरनेट और अन्य आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं. इससे छात्रों को केंद्रीय विद्यालय की तर्ज पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सकेगी.

उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित विद्यालय आने, अनुशासन का पालन करने और शिक्षा को जीवन का आधार बनाने की अपील की. साथ ही शिक्षकों को बेहतर शिक्षण व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी जूही कुमारी को विद्यालय की नियमित मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया.

विद्यार्थियों ने स्वागत गीत से किया अतिथियों का अभिनंदन

कार्यक्रम के दौरान प्रधानाध्यापक एवं वरीय शिक्षक मनोज कुमार ने अतिथियों को अंगवस्त्र और गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया. विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया. समारोह का संचालन मनोज कुमार ने किया.

इस अवसर पर शिक्षक अजीत कुमार सिंह, दीपक कुमार, जोध सिंह, कुमारी ममता, अजय कुमार, अभिषेक कुमार, पूर्व स्टेशन प्रबंधक अरविंद कुमार सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, अभिभावक और स्थानीय लोग उपस्थित रहे.

जिले में आधुनिक शिक्षा व्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा

जिले के विभिन्न प्रखंडों में मॉडल स्कूलों के शुभारंभ के साथ औरंगाबाद में शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा मिलने की उम्मीद है. इन विद्यालयों में स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर लैब, विज्ञान प्रयोगशाला, पुस्तकालय, इंटरनेट और अन्य आधुनिक संसाधनों की व्यवस्था की गई है. शिक्षा विभाग का मानना है कि इससे ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को भी बेहतर शैक्षणिक माहौल मिलेगा और उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रारंभिक स्तर से ही आधुनिक शिक्षा का लाभ मिल सकेगा.

इसे भी पढ़ें: बंटी यादव मर्डर केस: पीड़ित परिवार से मिले खेसारी लाल यादव, बोले- पुलिस असली तस्करों को नहीं पकड़ पाती


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन