चार सितंबर को होगा धरना-प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन

महापुरुषों की लगायी जायेगी प्रतिमा

विज्ञापन

दाउदनगर. लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की समीक्षा बैठक भगवान प्रसाद शिवनाथ प्रसाद बीएड कॉलेज में प्रखंड अध्यक्ष रमेश पासवान की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. जिलाध्यक्ष चंद्रभूषण सिंह उर्फ सोनू सिंह की उपस्थिति में प्रदेश उपाध्यक्ष और ओबरा विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी रहे डॉ प्रकाश चंद्रा द्वारा पढ़े गये संकल्प पत्र के अनुसार प्रखंड सह अंचल कार्यालय में कथित तौर पर व्याप्त तानाशाही और दाखिल खारिज में मनमानी के खिलाफ पार्टी चार सितंबर को अनुमंडल कार्यालय के समक्ष धरना देगी. इसका नेतृत्व महेंद्र पासवान, उपेंद्र तिवारी, ओम प्रकाश चौधरी और पूर्व शिक्षक राजेंद्र कुमार करेंगे. अनुमंडल में विभिन्न स्थानों पर महापुरुषों की प्रतिमाएं लगायी जाएंगी. उन्होंने संकल्प व्यक्त किया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर, भारत रत्न बाबा साहब भीमराव आंबेडकर, बिहार केसरी डॉ श्रीकृष्णा सिंह, भामाशाह तथा भगवान परशुराम की प्रतिमा लगायी जायेगी. एक महीने के अंदर स्थल चयन कर लिया जायेगा. सरकारी जमीन नहीं मिलने की स्थिति में जमीन खरीद कर प्रतिमा लगायी जायेगी. हर सप्ताह एक गांव में लोजपा (आर) पंचायत अध्यक्ष एवं अन्य सांगठनिक पदाधिकारी आम जनता से मिलकर जन समस्याओं की जानकारी लेंगे तथा उसके निदान के लिए डा.प्रकाश चंद्रा को अवगत करायेंगे. वह जनता की समस्याओं का समाधान निकालने का पूरा प्रयास करेंगे. उन्होंने संकल्प व्यक्त किया कि जहां भी कमजोर दुर्बल की आवाज दबाई जायेगी, उनके ऊपर कोई अत्याचार होगा, चाहे वह किसी भी जाति धर्म अथवा वर्ग के हों, उनके पक्ष में पार्टी एवं हैंड्स ऑफ प्रकाश चंद्रा की टीम संघर्ष करेगी. जिलाध्यक्ष ने विधानसभा चुनाव को लेकर बूथवार समीक्षा की. जिलाध्यक्ष ने कहा कि बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत बनाना है. अधिक से अधिक युवाओं, महिलाओं व बुद्धिजीवियों व सभी वर्ग के लोगों को पार्टी से जोड़ना है. मौके पर युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह, पार्टी के एससी एसटी प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र पासवान, जिला सचिव संतोष पासवान, नगर अध्यक्ष ओम प्रकाश चौधरी आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन