50 हजार झपटने वाले उचक्कों का पुलिस ने जारी किया फुटेज, पहचान बताने पर मिलेगा इनाम

Updated:
विज्ञापन
50 हजार झपटने वाले उचक्कों का पुलिस ने जारी किया फुटेज, पहचान बताने पर मिलेगा इनाम

AURANGABAD NEWS.औरंगाबाद जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र में महिला से 50 हजार रुपये झपटकर फरार होने वाले बाइक सवार दो उचक्कों की तलाश तेज कर दी गयी है. पुलिस ने घटना से जुड़े संदिग्धों का सीसीटीवी फुटेज जारी करते हुए आमलोगों से उनकी पहचान में सहयोग करने की अपील की है.

विज्ञापन

सात जनवरी को अंकोढा रोड स्थित डीएन कॉलेज गेट के समीप हुई थी छिनतई

उचक्कों को पकड़ने में जुटी पुलिस

औरंगाबाद /दाउदनगर.

औरंगाबाद जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र में महिला से 50 हजार रुपये झपटकर फरार होने वाले बाइक सवार दो उचक्कों की तलाश तेज कर दी गयी है. पुलिस ने घटना से जुड़े संदिग्धों का सीसीटीवी फुटेज जारी करते हुए आमलोगों से उनकी पहचान में सहयोग करने की अपील की है. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जायेगी और उपयोगी जानकारी देने पर प्रत्येक व्यक्ति को प्रति अभियुक्त पांच-पांच हजार रुपये, कुल 10 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जायेगा. बता दें कि यह घटना सात जनवरी 2026 को अंकोढा रोड स्थित डीएन कॉलेज गेट के समीप हुई थी. अंकोढ़ा गांव निवासी गीता देवी पंजाब नेशनल बैंक, दाउदनगर शाखा से 50 हजार रुपये की निकासी कर अपने घर लौट रही थीं. इसी दौरान पहले से घात लगाये बाइक सवार दो उचक्कों ने उनके हाथ से झोला झपट लिया और तेज रफ्तार से फरार हो गये. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था. पीड़िता के बयान के आधार पर दाउदनगर थाना में कांड संख्या 59/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें दोनों संदिग्धों की तस्वीर सामने आयी है. फुटेज में दोनों युवक बाइक पर सवार दिखाई दे रहे हैं.

बैंक से बड़ी रकम निकालने के बाद सावधानी बरतने की सलाह

पुलिस का मानना है कि स्थानीय लोगों की मदद से उनकी शीघ्र पहचान संभव है. औरंगाबाद पुलिस ने आमलोगों से अपील की है कि यदि किसी को भी जारी किये गये फुटेज में दिख रहे व्यक्तियों के बारे में कोई जानकारी हो, तो वे तत्काल पुलिस के जारी मोबाइल नंबर या वाट्सएप नंबर पर सूचना दें. पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जायेगा और उसे निर्धारित इनाम राशि प्रदान की जायेगी. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है. पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने व बैंक से बड़ी रकम निकालने के बाद सावधानी बरतने की भी सलाह दी है.

विज्ञापन
विकास कुमार

लेखक के बारे में

By विकास कुमार

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन