शहर से लेकर गांवों के लिंक रोड तक पुलिस की जांच, 33 गिरफ्तार, 105 लीटर शराब जब्त

Published by : SUJIT KUMAR Updated At : 06 Feb 2026 4:34 PM

विज्ञापन

जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान

विज्ञापन

औरंगाबाद ग्रामीण. जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने 33 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गुरुवार की पूरी रात विभिन्न इलाकों में सघन अभियान चलाया गया. विभिन्न मामले में पकड़े गये 33 आरोपितों में 17 अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. पुलिस की इस कार्रवाई में हत्या के प्रयास के छह मामलों में गिरफ्तारी की गई. वहीं, मद्य निषेध अधिनियम के तहत 10 आरोपितों को पकड़ा गया. इसके अलावे अन्य विभिन्न आपराधिक मामलों में 17 लोगों की गिरफ्तारी हुई है. नवीनगर थाना क्षेत्र से 105 लीटर देसी शराब जब्त की गयी. अभियान के दौरान जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 37 वारंटों का निष्पादन किया गया, जबकि एक कुर्की की कार्रवाई भी की गयी. यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त रुख अपनाते हुए वाहन जांच अभियान में कुल 1490 वाहनों की जांच की गई, जिससे एक लाख 27 हजार 500 रुपये समन राशि के रूप में वसूले गये. नगर थाना क्षेत्र में एक अन्य कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके पास से एक बाइक और एक बैटरी बरामद की है. पुलिस का कहना है कि जिले में अपराध नियंत्रण और आमजन की सुरक्षा के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे. इधर माली थाना क्षेत्र के इटवा गांव से पुलिस ने दो अजमानतीय वारंटी को गिरफ्तार किया है. इसमें नरेश मेहता के पुत्र सरोज कुमार और सुजीत कुमार शामिल हैं. वैसे शराब की सप्लाई को रोकने के लिए पुलिस ने पूरी रात शहर से लेकर गांवों की लिंक सड़कों पर जांच अभियान चलायी. झारखंड को जोड़ने वाली सड़कों पर भी जांच अभियान चलायी गयी. बाइक चालकों के साथ-साथ चार पहिया वाहनों की गंभीरता से तलाशी ली गयी.

विज्ञापन
SUJIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन