औरंगाबाद में महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस दीदी टीम ने चलाया जागरूकता अभियान

Updated:
विज्ञापन

महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा के लिए पुलिस विभाग द्वारा एक अच्छी पहल | Prabhat Khabar Network

Aurangabad News : ओबरा पुलिस दीदी टीम ने संवेदनशील स्थलों का भ्रमण कर महिलाओं और छात्राओं को सुरक्षा, साइबर अपराध और सतर्कता के प्रति जागरूक किया.

विज्ञापन

Aurangabad News : महिलाओं एवं छात्राओं की सुरक्षा को लेकर ओबरा थाना पुलिस लगातार जागरूकता अभियान चला रही है. इसी क्रम में शुक्रवार को पुलिस दीदी टीम के पदाधिकारियों एवं महिला पुलिस कर्मियों ने थाना क्षेत्र के विभिन्न संवेदनशील और संदिग्ध स्थलों का भ्रमण कर सघन जांच एवं निगरानी की. इस दौरान टीम ने महिलाओं और छात्र-छात्राओं से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं.

आपके शहर में

विज्ञापन

संवेदनशील स्थानों पर पुलिस टीम ने की जांच और निगरानी

पुलिस दीदी टीम ने देवी स्थान, छठ घाट जाने वाले रास्ते, बेल मोड़, ओबरा हाई स्कूल, गर्ल्स स्कूल, कारा बाजार, कारा मोड़ समेत अन्य महत्वपूर्ण स्थानों का भ्रमण किया. टीम ने इन क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर नजर रखते हुए आवश्यक जांच की. स्कूल और सार्वजनिक स्थानों पर मौजूद छात्राओं एवं महिलाओं से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी भी ली गयी.

महिला अपराध और साइबर ठगी से बचाव की दी जानकारी

जागरूकता अभियान के दौरान महिलाओं एवं छात्राओं को महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम, छेड़छाड़ एवं उत्पीड़न से बचाव तथा साइबर अपराध के प्रति सतर्क रहने की जानकारी दी गयी. पुलिस कर्मियों ने कहा कि वर्तमान समय में साइबर ठगी के मामले बढ़ रहे हैं. ऐसे में किसी अनजान व्यक्ति के साथ निजी जानकारी, बैंक संबंधी विवरण, ओटीपी अथवा अन्य संवेदनशील जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए.

अप्रिय घटना होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील

टीम ने छात्राओं को अनजान लोगों से सावधान रहने और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की. पुलिस कर्मियों ने कहा कि छेड़छाड़, उत्पीड़न, साइबर ठगी अथवा किसी अन्य आपराधिक घटना की स्थिति में महिलाएं एवं छात्राएं बिना किसी भय के पुलिस से संपर्क करें. पुलिस उनकी सुरक्षा और सहायता के लिए हमेशा तत्पर है.

Also Read : नवादा में कजरी महोत्सव का आयोजन, लोक परंपरा को बचाने का लिया संकल्प

संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित रूप से जारी रहेगा अभियान

पुलिस दीदी टीम ने बताया कि महिलाओं एवं छात्राओं की सुरक्षा को लेकर आगे भी नियमित जागरूकता अभियान जारी रहेगा. टीम द्वारा प्रत्येक दिन थाना क्षेत्र के संवेदनशील एवं संदिग्ध स्थलों, स्कूल-कॉलेजों, छात्राओं के आवास के आसपास तथा आने-जाने वाले मार्गों पर नियमित रूप से भ्रमण कर निगरानी की जाएगी. पुलिस के इस अभियान का उद्देश्य असामाजिक एवं आपराधिक तत्वों की गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना और महिलाओं एवं छात्राओं के लिए सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करना है.

Also Read : गोविंदपुर चौक और दरमनियां बाजार की सड़क बदहाल, हाइस्कूल के छात्र-छात्राओं को होती परेशानी


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन