अज्ञात वाहन से कुचलकर वृद्ध की मौत, दो घायल

Updated:
विज्ञापन
अज्ञात वाहन से कुचलकर वृद्ध की मौत, दो घायल

मृतक की पहचान मोती बिगहा गांव निवासी शिवकुमार यादव के रूप में हुई है

विज्ञापन

मदनपुर. राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर मदनपुर थाना क्षेत्र के दर्जी बिगहा मोड़ के समीप अज्ञात वाहन ने पैदल सड़क पार कर रहे एक 65 वर्षीय वृद्ध को रौंद दिया. जिससे उसकी मौत हो गयी. पता चला अज्ञात वाहन ने वृद्ध को रौंदते हुए बाइक सवार दो युवकों को भी टक्कर मार दिया, जिससे दोनों घायल हो गये. मृतक की पहचान मोती बिगहा गांव निवासी शिवकुमार यादव के रूप में हुई है. वहीं ताराडीह गांव निवासी अभिषेक कुमार व आयुष्कांत कुमार घायल हो गये. जानकारी के अनुसार, शिवकुमार यादव अपने घर से पैदल दर्जी बिगहा स्थित पेट्रोल पंप पर डीजल लेने गये हुए थे. ���ीजल तेल लेकर वापस घर जाने के दौरान दर्जी बिगहा मोड़ के समीप अज्ञात वाहन उन्हें रौंदते हुए बाइक सवार दो युवकों को भी टक्कर मार दी, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तीनों को इलाज के लिए सीएचसी मदनपुर पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति में शिवकुमार यादव को रेफर कर दिया. पता चला कि परिजन शिवकुमार यादव को मगध मेडिकल कॉलेज गया लेकर गये, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मौत के बाद परिवार वालों को रो-रोकर बुरा हाल है तो वही गांव में मातम पसरा हुआ है. मृतक का मगध मेडिकल कॉलेज गया में ही पोस्टमार्टम कराया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन