औरंगाबाद के सिहुड़ी गांव पहुंचे ओबरा विधायक, पीड़ित परिवार से मिलकर दी सहायता
पीड़ित परिवार से मिलते ओबरा विधायक डॉ. प्रकाश चंद्र
ओबरा विधायक डॉ. प्रकाश चंद्र ने सिहुड़ी गांव में पहुंचकर मिट्टी की दीवार गिरने से पीड़ित परिवारों से मुलाकात की. उन्होंने नगद सहायता राशि प्रदान की और सरकारी योजनाओं के तहत मदद का भरोसा दिलाया.
Aurangabad News : औरंगाबाद जिले के ओबरा प्रखंड की बेल पंचायत के सिहुड़ी गांव में ओबरा विधायक डॉ. प्रकाश चंद्र ने समर्थकों के साथ पीड़ित परिवार से मुलाकात कर सांत्वना दी. कुछ दिन पूर्व मिट्टी की दीवार गिरने से 12 वर्षीय बबली कुमारी की मौत हो गयी थी, जबकि परिवार के अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गये थे. घटना की जानकारी मिलने के बाद विधायक ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर नगद सहायता राशि उपलब्ध करायी.
आपके शहर में
पीड़ित परिवार को राशन और आवास दिलाने का भरोसा
विधायक ने दाउदनगर अनुमंडल पदाधिकारी से संपर्क कर पीड़ित परिवार को राशन उपलब्ध कराने की बात कही. वहीं, ओबरा प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. मनोज कुमार से दूरभाष पर संपर्क कर मुख्यमंत्री आवास योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत परिवार को आवास उपलब्ध कराने का आग्रह किया.
दूसरे मृतक के परिवार को भी राहत का भरोसा
विधायक ने बेल पंचायत में अजय पासवान की मां की दीवार गिरने से हुई मौत पर भी गहरा दुख व्यक्त किया. उन्होंने परिवार को आपदा राहत के तहत जल्द राशि उपलब्ध कराने की बात कही.
विधायक डॉ. प्रकाश चंद्र ने कहा कि ऐसी घटनाएं पीड़ित परिवार के साथ-साथ पूरे समाज के लिए पीड़ादायक हैं. इस मुश्किल घड़ी में वे पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं. पीड़ित परिवारों को हर संभव सरकारी सहायता और लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा. मौके पर मुकेश मिश्रा, चिंटू मिश्रा, बिजेंद्र पासवान, राव मनीष यादव, बिट्टू यादव, प्रशांत कुमार, इंजीनियर विकास यादव, राजकिशोर और सचिन समेत अन्य मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए